वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर भोपाल में मुफ्त जांच शिविर

Updated on 28-07-2026 01:57 PM
भोपाल, वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर मंगलवार को बीपीएलटी भोपाल पैथोलॉजी लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं टेक्नीशियन एसोसिएशन ने लालघाटी स्थित तृप्ति हॉस्पिटल के पास मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में लोगों की हेपेटाइटिस-बी, शुगर, थायराइड, एचआईवी, सिफिलिस और ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई।

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को इन गंभीर बीमारियों से बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

सैकड़ों लोगों ने कराई मुफ्त जांच

शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हेपेटाइटिस-बी के साथ शुगर, थायराइड, एचआईवी, सिफिलिस और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।

आईसीटीसी सेंटर की संगीता निरापूरे ने लोगों को हेपेटाइटिस और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। वहीं संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रा मिश्रा, डॉ. दीपांशी सक्सेना, डॉ. मानसी मेहरवाल, डॉ. आस्था कुशवाहा और डॉ. सनिका चौबे ने भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच कराने की सलाह दी।

बदलती जीवनशैली बन रही बड़ी वजह

बीपीएलटी के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बदलती जीवनशैली लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। खान-पान और रहन-सहन में बदलाव के कारण कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और बेहतर जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शहरभर में चलाए जाएंगे जागरूकता अभियान

डॉ. मिश्रा ने बताया कि बीपीएलटी आने वाले समय में भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक किया जा सके।

देश में 100 में से 1 व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी पीड़ित

राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के तहत 2023 की सीरोप्रिवेलेंस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हेपेटाइटिस-बी की संक्रमण दर 0.85% है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में करीब 1.18 करोड़ लोगों के हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित होने का अनुमान है। यानी 100 में से एक व्यक्ति को ये बीमारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
भोपाल, दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को मिले समर्थन के बाद अब एमपी सरकार राज्य में युवाओं और आमजनों की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए…
 28 July 2026
भोपाल, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर 12वीं की पढ़ाई और JEE की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने रविवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।…
 28 July 2026
मध्यप्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक अनोखी वजह से चर्चा में है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के नवीनतम कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (CSI) में इसे देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया…
 28 July 2026
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश जीआरपी के विशेष अभियान ऑपरेशन हमदर्द के दौरान भिक्षावृत्ति के बदलते स्वरूप का चौंकाने वाला मामला सामने आया। स्टेशन पर भीख मांग रही 13-14…
 28 July 2026
भोपाल। भोपाल के सिविल अस्पताल गोविंदपुरा में अपेक्षा से कम डिलीवरी होने और अस्पताल अधीक्षक के जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने…
 28 July 2026
राजधानी में मेडिकल वेस्ट के गलत निस्तारण पर अब नगर निगम सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने या उसे सामान्य कचरे में मिलाने वाले…
 28 July 2026
राजधानी भोपाल में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) नई परेशानी बन गई है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलिंडर बुक होने के बावजूद डिलीवरी नहीं मिल…
 28 July 2026
मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव ने भाजपा के लिए सिर्फ एक विधानसभा सीट का मुकाबला नहीं है। इसने अब संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता की परीक्षा का रूप ले लिया है। पूर्व…
 28 July 2026
भोपाल। भोपाल शहर के महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स में शामिल निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है। स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पहले ही…
Advt.