घर-घर पहुंचेगा मुफ्त बिजली खैरागढ़ में ‘सूर्य रथ’ का शुभारंभ

Updated on 21-09-2025 02:13 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है. यह योजना रूफटॉप सोलर के लिए सब्सिडी प्रदान करती है।  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जिला कार्यालय परिसर, खैरागढ-गंडई-छुईखदाऩ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लाभ, सब्सिडी एवं वित्तीय सुविधा की जानकारी देगा।

आवेदन और प्रगति की स्थिति

कलेक्टर खैरागढ-गंडई-छुईखदाऩ ने बजाया कि जिले में अब तक 340 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 335 उपभोक्ताओं को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। 10 घरों में सौर पैनल स्थापित हो गए हैं, जबकि 46 घरों में कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों के अनुसार योजना से मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, साथ ही जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में दी जा रही है सब्सिडी

योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम एक लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। एक किलोवाट सोलर प्लांट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट पर एक लाख 8 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। उपभोक्ता केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट कर शेष राशि को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों तक की किस्तों में चुका सकेंगे। साथ ही, अतिरिक्त बिजली उत्पादन को बेचकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी कमा सकेंगे।

‘सूर्य रथ’ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगी

‘सूर्य रथ’ खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, अमलीपारा, जालबांधा, अतरिया, पाण्डादाह और मुढ़ीपार सहित विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ऊर्जा आत्मनिर्भरता, प्रदूषण मुक्त बिजली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है। इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और जिले को हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.