बिजली विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर लगाया चूना, 12 रुपये की फीस के बहाने रिटायर्ड SE के खाते से 1.13 लाख उड़ाए

Updated on 31-08-2026 12:19 PM

भोपाल: साइबर ठगों ने बिजली बिल में गड़बड़ी ठीक कराने का ऐसा जाल बिछाया कि बिजली विभाग के ही पूर्व अधिकारी उसके चक्रव्यूह में फंस गए। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर 76 वर्षीय सेवानिवृत्त एसई महेंद्र कुमार गुप्ता से संपर्क किया और उनके एसबीआइ खाते से 1,13,900 रुपये उड़ा लिए।

पुराने आइवीआरएस नंबर और 1918 रुपये के भुगतान में गड़बड़ी का झांसा देकर भेजा लिंक, वीडियो काल से हासिल की बैंकिंग डिटेल

12 रुपये की फीस के नाम पर जाल बिछाया, एसबीआइ खाते से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उड़ा लिए 1.13 लाख रुपये

कनेक्शन नंबर बदलने का दिया झांसा

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार गोल्फ लिंक फेस-2 निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता वर्ष 2009 में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से एसई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 20 अगस्त की शाम ठग ने फोन कर कहा कि 1918 रुपये का बिजली बिल भुगतान पुराने आइवीआरएस नंबर से जुड़ा है, जबकि कनेक्शन नंबर बदल चुका है। इसलिए भुगतान नए कनेक्शन पर दिखाई नहीं दे रहा है।

12 रुपये की फीस के बहाने खाते से निकाले पैसे

समस्या ठीक करने के नाम पर ठग ने वाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक डाउनलोड कराने के बाद वीडियो काल के जरिए लगातार निर्देश देता रहा। 12 रुपये की फीस जमा कराने का बहाना बनाकर उसने कई बार भुगतान की प्रक्रिया कराई। इसी दौरान ठग ने पीड़ित के एसबीआइ खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

संदेह होने पर पीड़ित ने वीडियो काल बंद कर दी, लेकिन तब तक रकम निकल चुकी थी। आरोपित ने बाद में वाट्सएप पर भेजे गए लिंक और संदेश भी डिलीट कर दिए। पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कोहेफिजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.