यूपी ग्रामीण बैंक में फर्जीवाड़ा का खेल, जांच में हुआ खुलासा तो DM-SDM भी चकरा गए, केस दर्ज

Updated on 13-09-2025 02:23 PM
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के ग्रामीण बैंक में फर्जीबाड़ा का बड़ा खेल खेला गया है। एक किसान की शिकायत पर एसडीएम व एलडीएम से कराई जांच में बैंक का कारनामा सामने आया है, जिस पर डीएम घनश्याम मीना के आदेश के बाद आज थाने में बैंक मैनेजर व सर्वेयर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मचा हुआ है।

जरिया थाना क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबूराम ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके नाम की भूमि व आधार कार्ड का गलत उपयोग किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खेड़ा शिलाजीत के बैंक मैनेजर ने किसी दूसरे व्यक्ति को किसान क्रेडिट कार्ड फर्जी तरीके से जारी कर 11 जुलाई को 1.52 लाख रुपयें का भुगतान कराया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सरीला एवं एलडीएम हमीरपुर से जांच कराई। जिसमें पाया गया कि किसी अन्य अरुण कुमार ने कूटरचित तरीके से वास्तविक अरुण कुमार पुत्र बाबूराम के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड बना कर तथा उन्हीं की वास्तविक खतौनी एवं खसरा सीएचसी से निकलवाकर शाखा में प्रस्तुत कर ऋण प्राप्त करने में सफल हो गए थे।

केस दर्ज

एसडीएम व एलडीएम की जांच आख्या से स्पष्ट है कि प्रकरण में उप्र ग्रामीण बैंक खेड़ा शिलाजीत के तत्कालीन शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, सर्वेयर व फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने वाले अज्ञात की संलिप्तता प्रतीत होती है। मामले में शुक्रवार को जरिया थाने में बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार, सर्वेयर आशीष कुमार, अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम सरीला ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड व पैनकार्ड तैयार कर यह फर्जीबाड़ा किया गया है। जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने शुक्रवार को बताया कि मामले की एफआईआर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.