ईरान युद्ध से पहले फ्रांस ने अमेरिका से निकाल लिया अपना सारा सोना, जान लीजिए वजह

Updated on 07-04-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध शुरू होने से पहले सोने की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 5,600 डॉलर प्रति औंस के पीक पर पहुंचा था। फ्रांस ने इसका फायदा उठाते हुए अमेरिका में रखा अपना सारा सोना बेच दिया और यूरोप में अपनी होल्डिंग फिर से बनाई है। फ्रांस लंबे समय से अपना सोना न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक में रखा करता था। लेकिन फ्रांस के सेंट्रल बैंक ने जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच वहां रखा सारा सोना बेच दिया। इससे उसके करीब 14.7 अरब डॉलर का फायदा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस ने सोने की बिक्री ऐसे समय की जब यह पीक पर था। इसकी कीमत 5600 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी। फ्रांस के सेंट्रल बैंक ने करीब सात महीनों के दौरान 26 किस्तों में अमेरिका में रखे सोने की बिक्री की। इससे उसकी वित्तीय स्थिति भी सुधर गई। 2024 में उसके 8.8 अरब डॉलर का घाटा हुआ था जबकि 2025 में इसके 9.3 अरब डॉलर का फायदा हुआ है।

क्यों बेचा सोना?

फ्रांस के अधिकारियों ने इसे टेक्निकल अपग्रेड बताया है। सेंट्रल बैंक के गवर्नर फ्रांस्वा विलेरॉय डी गाल्हू ने कहा कि पुराने नॉन-स्टैंडर्ड गोल्ड बार को मौजूदा इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन वाले बुलियन में बदला जा रहा है और यह इसी प्रयास का हिस्सा है। सोने को अमेरिका से फ्रांस लाने के बजाय उसे वहीं बेच दिया गया और इसके बदले यूरोप में हायर ग्रेड के बार खरीदे गए। इससे लॉजिस्टिक्स कॉस्ट की बचत हुई।
फ्रांस के सेंट्रल बैंक ने इस मूव को भले ही इसे ऑपरेशनल मूव बताया है लेकिन इसे 1960 के दशक से जोड़कर देखा जा रहा है। तब चार्ल्स डी गॉल के कार्यकाल में देश में मॉनीटरी इंडिपेंडेंस के लिए मुहिम चलाई गई थी। उस जमाने में विदेशों में जमा सोने के देश में लाया गया था। हालांकि जर्मनी और इटली ने अब भी अमेरिका में सोना रखा हुआ है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक 59 फीसदी सेंट्रल बैंक देश में ही सोना रखना पसंद करते हैं। 2024 में यह आंकड़ा 41 फीसदी था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.