गरियाबंद में चार घंटे चला फ्लड रेस्क्यू: बाढ़ में फंसे मासूमों समेत पांच लोगों को बचाया, 300 गायें अब भी घिरीं

Updated on 30-07-2026 01:45 PM

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर सेना की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे एक परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सुहागपुर गांव के गौठान में बाढ़ के पानी से घिरे परिवार का करीब चार घंटे तक चले फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक बचाव किया गया। हालांकि गौठान में मौजूद करीब 300 गायें अब भी बाढ़ के पानी के बीच फंसी हुई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते सुहागपुर गांव का गौठान पूरी तरह पानी से घिर गया था। बुधवार दोपहर से एक परिवार वहां फंसा हुआ था। शाम करीब पांच बजे इसकी सूचना जिला प्रशासन और नगर सेना को मिली। हालात इतने गंभीर थे कि पैदल पहुंचना संभव नहीं था, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू बोट की व्यवस्था कर बचाव अभियान शुरू किया गया।

आधे किलोमीटर तक बोट से तय किया सफर

नगर सेना के जवानों ने तेज बहाव के बीच आधे किलोमीटर से अधिक दूरी बोट के जरिए तय की। अभियान के दौरान कई बार बोट बीच रास्ते में बंद हो गई, लेकिन दूसरी ओर मौजूद जवान टॉर्च की रोशनी से रास्ता दिखाते रहे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और देर रात तक चले अभियान में परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तीन मासूम बच्चों की भी बची जान

रेस्क्यू किए गए परिवार में 5 वर्ष, 3 वर्ष और 2 वर्ष के तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे। परिवार के सुरक्षित बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने 'जय बजरंगबली' के जयकारे लगाए। घंटों तक बाढ़ के बीच फंसे रहने के बाद परिवार के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी।

जिले का पहला देर रात फ्लड रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि यह गरियाबंद जिले के इतिहास का पहला ऐसा देर रात फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन था, जिसे नगर सेना की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।

फिलहाल प्रशासन गौठान में फंसी करीब 300 गायों को सुरक्षित निकालने की योजना पर काम कर रहा है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.