कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित चार गिरफ्तार

Updated on 03-09-2024 10:27 AM

 कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्‍टर संदीप घोष को आज सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी वित्‍तीय गड़बड़ी के मामले में की गई है। घोष के साथ ही चार अन्‍य लोगों को भी पकड़ा गया है। सीबीआई टीम ने 25 अगस्त की सुबह कोलकाता के बेलेघाटा स्थित संदीप घोष के घर पर छापेमारी की थी। इसमें उनके घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।

अब जांच अधिकारियों ने सोमवार को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ के कार्यालय में 16वें दिन पूछताछ के बाद घोष को गिरफ्तार कर लिया है।

घोष की गिरफ्तारी के एक घंटे में ही सीबीआई अधिकारियों ने उके सुरक्षा गार्ड अफसर अली और दो विक्रेताओं बिप्लब सिह व सुमन हाजरा को गिरफ्तार कर लिया।

ये लोग अस्पताल को सामग्री सप्‍लाय करते थे। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर एजेंसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने घोष के खिलाफ 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज कर अनियमितता मामले की भी जांच शुरू की थी।

घोष पर है यह आरोप

घोष पर टेंडरों को लेकर पक्षपात करने, मेडिकल आर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री और रुपये लेकर मेडिकल छात्रों को पास कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।

16 अगस्‍त को हुई थी एसआईटी गठित

बंगाल सरकार ने अस्पताल के भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए 16 अगस्त को एसआईटी का गठन किया था। 17 अगस्त को हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में 17 सितंबर को जांच से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

दो बार हो चुका है पॉलीग्राफ टेस्‍ट

महिला डाॅक्टर के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी इसी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई थी। इस मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। घोष को दो बार पाॅलीग्राफ टेस्ट का भी सामना करना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.