यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार, 6,210.72 करोड़ रुपये के गबन का है मामला
Updated on
19-05-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड मामले में Concast Steel and Power Ltd (CSPL) और अन्य के खिलाफ जांच कर रही है। इसी मामले में गोयल को गिरफ्तार किया गया है। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने 16 मई को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। उन्हें 17 मई को कोलकाता में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 21 मई तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया।
यह मामला सीएसपीएल को लोन जारी करने और 6,210.72 करोड़ रुपये के गबन से जुड़ा है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच में सामने आया है कि सुबोध कुमार गोयल के कार्यकाल के दौरान यूको बैंक ने सीएसपीएल को भारी लोन मंजूर किया था। बाद में कंपनी ने इसका गबन किया। इसके बदले में सुबोध कुमार गोयल को भारी रिश्वत दी गई थी। गोयल को कैश, प्रॉपर्टीज, लग्जरी गुड्स, होटल बुकिंग आदि के रूप में रिश्वत दी गई थी। यह काम कई शेल कंपनियों के जरिए की गई थी।
कैसे किया घोटाला
इनमें से कई शेल कंपनियों की पहचान की गई है। इनका सीधे तौर गोयल और उनके परिवार के सदस्यों से ताल्लुक था। ईडी ने कहा कि गोयल को जो पैसा मिला उनका संबंध सीएसपीएल से है। इस सिलसिले में 22 अप्रैल को गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की गई जिसमें कई अहम दस्तावेज मिले। सीएसपीएल की जांच के दौरान एजेंसी ने कंपनी के प्रमोटर संजय सुरेका की 510 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। सुरेका को पिछले साल 18 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में है। ईडी ने फरवरी में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…