श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के पक्ष में नहीं पूर्व सेलेक्टर, कहा- सूर्या को ऐसे कप्तानी से हटाना गलत है

Updated on 05-06-2026 02:17 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इस समय ऐसा कदम उठाना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को अब से युवा नेताओं को तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में द्विपक्षीय सीरीज में कुछ अर्धशतक और टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में अमेरिका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बावजूद सूर्यकुमार निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता लेकिन इसके बाद आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन फीका रहा। उन्होंने 13 मैचों में केवल 270 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 147.54 रहा और वह सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके।

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से मत हटाओ

भारत के चयनकर्ता शनिवार को मुंबई में आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को होने वाले दो मैचों तथा 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले पांच टी20 मैचों के लिए टीम चुनने के लिए बैठक करेंगे। इसके अलावा श्रीलंका ए के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों के लिए भारत ए टीम का चयन भी होना है। ऐसे में सूर्यकुमार का टी20 कप्तान के रूप में भविष्य चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। आईएएनएस से विशेष बातचीत में प्रसाद ने कहा, 'देखिए, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आप अपनी पहली टीम भेज रहे हैं या दूसरी श्रेणी की टीम? अगर पहली टीम भेजी जा रही है तो सूर्यकुमार को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने अभी हाल ही में हमें एक और पुरुष टी20 विश्व कप जिताया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'आदर्श रूप से अगले पांच-छह महीनों में या अभी से आपको अपने अगले नेताओं को तैयार करना होगा। टी20 विश्व कप जीत तक अक्षर पटेल उपकप्तान थे। अगर आप भविष्य की ओर देखते हैं तो युवा नेताओं को तैयार करना होगा। अगर ऐसे किसी खिलाड़ी की पहचान कर उसे सूर्यकुमार का डिप्टी बनाया जाए तो अच्छा रहेगा। सूर्यकुमार एक शानदार खिलाड़ी हैं।' प्रसाद ने माना कि सूर्यकुमार पिछले डेढ़ साल से खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने धैर्य रखने की सलाह दी।

सूर्या को हटाना सही संदेश नहीं होगा

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि वह पिछले एक से डेढ़ साल में कठिन दौर से गुजरे हैं। निश्चित रूप से हमारे पास रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी भी हैं जो उभर रहे हैं और अपनी जगह के हकदार हैं। लेकिन मेरा मानना है कि इस समय सूर्यकुमार को हटाना सही संदेश नहीं होगा। उन्हें कुछ और सीरीज दीजिए और यदि उनका खराब दौर जारी रहता है तो आपके पास एक उपकप्तान होगा, जिसे कप्तानी सौंपी जा सकती है।'

कौन है कप्तानी का दावेदार?

सूर्यकुमार के संभावित उत्तराधिकारियों जैसे वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर , हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा, 'हार्दिक एक मजबूत दावेदार हैं। श्रेयस भी एक संभावित उम्मीदवार हैं। ईशान किशन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन भी कतार में हैं।'उन्होंने कहा, 'संजू लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। ईशान ने हाल में कप्तानी की है और उन्होंने अपनी कप्तानी में प्रतिभा की झलक दिखाई है। तिलक वर्मा भी एक संभावनाशील खिलाड़ी हैं। हमें लगता है कि आने वाले वर्षों में भारतीय टी20 क्रिकेट के लिए तिलक ही जवाब हो सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.