पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17 साल की सजा, भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट का फैसला, जेल में ही रहेंगे?

Updated on 20-12-2025 01:17 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इमरान खान को पहली बार 9 मई, 2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2023 में उन्हें तोशाखाना मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को यह नई सजा ऐसे समय में मिली है जब पाकिस्तान सरकार पर जेल के अंदर इमरान खान के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी खान को एकांत कारावास से रिहा करने की मांग की है।

जियो न्यूज के मुताबिक, शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना 2 मामले में 17-17 साल की कड़ी कैद की सज़ा सुनाई। स्पेशल जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने अडियाला जेल में 80 सुनवाई करने के बाद यह फैसला सुनाया। यह मामला एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट को मामूली कीमत पर खरीदने से जुड़ा है।
इमरान खान, बुशरा बीबी को 17-17 सालों की सजा
जियो न्यूज के मुताबिक, यह मामला एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट की खरीद से जुड़ा है, जिसे मई 2021 में एक आधिकारिक दौरे के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान को तोहफे में दिया था। आरोप है कि इसे बहुत कम कीमत पर खरीदा गया था। यह फैसला स्पेशल जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में हुई सुनवाई के दौरान सुनाया, जहां इमरान कैद हैं। जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान को कुल 17 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। उन्हें पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य इरादा) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल की कड़ी कैद और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2) (सरकारी कर्मचारियों द्वारा आपराधिक कदाचार) के तहत सात साल की सजा दी गई। बुशरा बीबी को भी इन्हीं प्रावधानों के तहत कुल 17 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई।डॉन के मुताबिक, दोनों पर 16.4 मिलियन रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कानून के मुताबिक, जुर्माना न देने पर अतिरिक्त जेल की सजा होगी। अदालत के आदेश के हवाले से डॉन ने कहा है कि "यह अदालत, सजा सुनाते समय इमरान अहमद खान नियाजी की उम्र के साथ-साथ इस तथ्य पर भी विचार कर रही है कि बुशरा, एक महिला हैं। इन दोनों कारकों को ध्यान में रखते हुए, कम सज़ा देने में नरमी बरती गई है।" इसमें आगे कहा गया है कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 382-B (जेल की सजा सुनाते समय हिरासत की अवधि पर विचार किया जाएगा) का लाभ "दोषियों को दिया गया है"।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.