पूर्व IPS का आरोप-महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा:सुप्रिया सुले-नाना पटोले शामिल

Updated on 20-11-2024 02:41 PM

महाराष्ट्र में आज (20 नवंबर को) 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इससे महज 12 घंटे पहले पुणे के पूर्व IPS अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा इस्तेमाल हो रहा है। रवींद्र ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- बिटकॉइन डीलर ने ही उन्हें बताया है कि इसमें बारामती सांसद और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। वे पहले ही 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन बेच चुके हैं। उनके पास कई सौ करोड़ और हैं।

इन आरोपों के बाद BJP ने मंगलवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने डीलर, अमिताभ गुप्ता, सुप्रिया सुले, नाना पटोले की बातचीत का ऑडियो शेयर किया। उन्होंने पूछा- डीलर जिनकी बात कर रहा है, वे बड़े लोग कौन हैं?

इधर, बारामतीसे लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने रवींद्र नाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ ही X पर एक पोस्ट में लिखा- BJP गंदी राजनीति कर रही है। सुले ने सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ मानहानि का केस करने की चेतावनी भी दी है।

सुप्रिया बोलीं- आरोप झूठे, EC-साइबर क्राइम से शिकायत की

पूर्व IAS के आरोप के बाद सुप्रिया ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और साइबर क्राइम से की है। सुप्रिया ने X पर पोस्ट में लिखा- वोटिंग से एक रात पहले, मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी खबर फैलाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमने बिटकॉइन के दुरुपयोग के झूठे आरोपों के खिलाफ चुनाव आयोग और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। इसके पीछे की मंशा पूरी तरह से साफ है। यह निंदनीय है कि भारत के संविधान के तहत बने लोकतंत्र में ऐसी चीजें हो रही हैं।

सुप्रिया ने लिखा- मैं सुधांशु त्रिवेदी के सभी आरोपों का खंडन करती हूं। ये सब अटकलें और झूठ हैं। मैं भाजपा के किसी भी नेता के साथ सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हूं, समय और तारीख भी वही चुनें।

बारामती सांसद ने यह भी लिखा- यह भयावह है कि सुधांशु त्रिवेदी ने इस तरह के निराधार आरोप लगाए हैं, फिर भी इसमें हैरानी नहीं है, क्योंकि साफतौर पर यह चुनाव से एक रात पहले झूठ फैलाने का मामला है।

सुप्रिया-नाना पर आरोप लगाने वाले रवींद्रनाथ पाटिल कौन

रवींद्रनाथ पाटिल 2004 बैच के पूर्व IPS अधिकारी हैं। 2010 से वे कॉर्पोरेट सेक्टर में साइबर एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थे। 2018 के बिटकॉइन धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान उन्हें फोरेंसिक ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया गया था। चार साल बाद, 2022 में उन्हें 5 करोड़ रुपए की बिटकॉइन की हेराफेरी के लिए आरोपी बनाया गया था। लगभग 14 महीने येरवडा सेंट्रल जेल में अंडर ट्रायल कैदी के रूप में बिताए। फिलहाल वे बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं।

रवींद्रनाथ के बयान की बड़ी बातें...

  • मैं जेल में सोच रहा था कि क्या हुआ था, क्या मामला था और मुझे क्यों फंसाया गया। मेरे साथ दूसरे लोग भी थे। हम सच का पता लगाने काम कर रहे थे। हमारे खिलाफ एक गवाह गौरव मेहता है, जो सारथी एसोसिएट्स नाम की ऑडिट फर्म का कर्मचारी है, दो दिन पहले उसने मुझे 4-5 घंटे तक कई बार कॉल किया।
  • गौरव ने बताया कि 2018 में जब अमित भारद्वाज गिरफ्तार हुआ था, तो उसके पास एक क्रिप्टोकरेंसी हार्डवेयर वॉलेट था। उसे तत्कालीन कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बदल दिया था और दूसरा वॉलेट रख लिया था। हमें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन असली अपराधी अमिताभ गुप्ता और उनकी टीम थी।
  • अमिताभ गुप्ता के कहने पर गौरव मेहता कई बार दुबई गए और बिटकॉइन को नकदी में बदल दिया। उसी नकदी का इस्तेमाल महाराष्ट्र चुनाव में किया जा रहा है। मेहता ने मुझे कुछ वॉइस नोट भेजे जो सुप्रिया ने उन्हें वॉट्सऐप पर भेजे थे। इनमें वे बिटकॉइन के बदले नकदी मांग रही थीं।
  • मेरे साथ चैट के दौरान गौरव मेहता ने आरोप लगाया कि वे इससे बाहर आना चाहते थे, लेकिन उनकी जान को खतरा होगा। मेरे पास सभी स्क्रीनशॉट और ऑडियो हैं। मैं उन्हें जांच एजेंसियों को देने के लिए तैयार हूं। मैं जांच में पूरा सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.