रतलाम दौरे पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Updated on 20-02-2022 04:53 PM

भोपाल ।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर एक बार फिर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह ने फसल बीमा योजना पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निजी बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा आरएसएस, विहिप और बजरंग दल राम को बेच रहे हैं। धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगती है। मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मामले पर भी दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में उमा भारती शराबबंदी की बात करती है। साध्वी प्रज्ञा उसे आयुर्वेदिक दवाई बताती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराबबंदी पर कुछ और बोलते हैं।

शराबबंदी को लेकर भाजपा में ही विरोधाभास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री करार दिया है। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह रतलाम में निजी कार्यक्रम में शामिल होने हैं पहुंचे थे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद पत्रकार वार्ता में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2025
मप्र सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय स्तर के…
 05 May 2025
मप्र को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है। खासकर, कीटनाशक मुक्त सब्जी उगाने का अभियान चलाया जाएगा। नई कवायद के तहत…
 05 May 2025
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स, मध्य क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने…
 05 May 2025
भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरि तिराहा तक अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण में 8000 पेड़ों को काटा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रही है।…
 05 May 2025
मध्यप्रदेश के 15 आईएएस अफसरों को मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इनमें उज्जैन, अशोकनगर और कटनी के पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सुभाष कुमार द्विवेदी और…
 05 May 2025
भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग बेहद गंभीर है। सोमवार दोपहर आयोग की तीन सदस्यीय टीम रायसेन रोड…
 05 May 2025
भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत से निकलता है। इसलिए कृषि के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं और कृषि विद्यार्थियों…
 05 May 2025
भोपाल: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की…
 05 May 2025
प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किया गया 'जल गंगा संवर्धन अभियान' नागरिकों की भागीदारी से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यह अभियान समाज के प्रत्येक तबके को महत्वपूर्ण उद्देश्य…
Advt.