भूले मौसम का मर्म, चुनाव में बिगड़ रही हवा

Updated on 03-05-2024 11:31 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। इस बार मतदान का प्रतिशत गिरने से राजनीतिक दलों के नेताओं की नींद उड़ी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक भी अपने-अपने तर्क देकर मतदाताओं की उदासीनता की वजह गिनाते फिर रहे हैं। इसमें हास्यास्पद बात यह भी है कि एक कारण भीषण गर्मी और लू तक चलना बताई जा रही है, लेकिन बता दें कि इस बार मार्च माह में भले ही प्रदेश के मौसम के मिजाज के उलट लू के हालात बने थे।

अप्रैल माह में दिन का तापमान लगभग सामान्य ही रहा। बीच-बीच में गरज-चमक के साथ कई दिनों तक बेमौसम वर्षा भी हो गई है। ओले के साथ ही बिजली गिरने की घटनाओं में भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है। मई की शुरुआत में भी गर्मी के तेवर फिलहाल ठंडे बने हुए हैं।

दरअसल, किसानों के साथ ही आम जनजीवन से करीबी रिश्ता रखने वाले मौसम और पर्यावरण को किसी भी राजनीतिक दल ने अपने मुद्दों में शामिल ही नहीं किया है, जबकि दूषित पर्यावरण और बिगड़ रहे मौसम के मिजाज ने लोगों की सेहत के साथ ही अर्थव्यवस्था पर भी प्रहार किया है। पर्यावरणविद और मौसम विज्ञानियों को कहना है कि यदि अभी भी मौसम का मर्म नहीं समझा गया तो आने वाले समय में जीवन के लिए परिस्थितियां काफी भयावह हो सकती हैं।

लक्जरी कारों के काफिले के साथ विभिन्न दलों के नेता इन दिनों भरी दोपहरी में लोकसभा चुनाव जनसंपर्क के लिए सड़कें नापते फिर रहे हैं। कार से उतरते ही चेहरे पर चुहचुहाते पसीने को पोंछते हुए जब आगे बढ़ते हैं तो उनकी निगाहें आसपास किसी पेड़ की तलाश में होती है। बोतल बंद पानी से गला तर करते हुए जब वह गांव में कदम रखते हैं तो अन्नदाता से नजरें मिलाने में उन्हें संकोच होता है।

इसकी वजह बेमौसम हुई ओला वृष्टि और वर्षा से खड़ी फसलों का तबाह होना है। बदले में किसान को मदद का सिर्फ आश्वासन ही मिल सका है। जनसंपर्क के दौरान और बड़ी चुनावी सभाओं में भी रोजगार, धर्म, आरक्षण, विकास, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महंगाई के मुद्दों पर तो सभी नेता गला सूखने तक बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सभा में क्षेत्र के पर्यावरण, नदी, तालाब, हरियाली, शुद्ध वायु, जैविक पद्धति से खेती आदि के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.