वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम मसपुर में ‘मायका सेंटर’ का किया शुभारंभ

Updated on 13-07-2026 12:56 PM

नारायणपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड ओरछा के ग्राम मसपुर में नवस्थापित ’मायका सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत स्थापित यह केंद्र दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य जांच, पोषण, परामर्श और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे ही जिला नारायणपुर में ग्राम मसपुर, बोरनिरपी, ईरकभट्टी, आदेर, कुड़मेल, मोहंदी और रेखावाया में मायका सेंटर खोला गया है।

उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि मायका सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व सुरक्षित आवास, 24×7 स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की विशेष देखरेख, पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श, नवजात शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल या प्रसूति केंद्र तक रेफरल एवं परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मायका सेंटर मसपुर में वर्तमान में तीन हितग्राही भर्ती हैं। इनमें दशरी हिचामी, जुर्री ध्रुवा और सोनी ध्रुवा शामिल हैं। इन महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व उपलब्ध कराना है। मायका सेंटर जैसी पहल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी तथा ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्णभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस जनहितकारी पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.