छत्तीसगढ़ में पहली बार: रायगढ़ में 150 से अधिक हाथी जुटे, वीडियो वायरल

Updated on 24-11-2024 07:32 PM

रायगढ़। रायगढ़ जिले में ऐसा पहली बार हुआ है जब 150 से अधिक हाथी एक ही स्थान पर एकत्र हुए हैं। इस दुर्लभ घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 50 हाथियों का एक बड़ा दल सिथरा मेन रोड पार कर रेल लाइन की ओर जाते देखा गया। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

हाथियों की भारी मौजूदगी
जिले में कुल 151 हाथी विभिन्न रेंज और बीट में विचरण कर रहे हैं। अकेले छाल रेंज के हाटी बीट में 50 हाथियों का झुंड देखा गया है। इन हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग, हाथी मित्र दल और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

हाथी शावक की तालाब में डूबकर मौत

वन विभाग के मुताबिक, हाटी बीट के 50 हाथियों के दल में से एक हाथी शावक तालाब में नहाते समय डूब गया। इस घटना के बाद विभाग इस समूह की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

हाथियों का क्षेत्रीय वितरण (छाल रेंज)
अकेले छाल रेंज की बात करें तो यहां कुल 58 हाथी अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे हैं। जिसमें सर्वाधिक हाथी हाटी बीट में है। जहां कुल 50 हाथी हैं। इसी तरह बेहरामार में दो, छाल में एक, कुडुकेकेला में एक, बनहर में एक, लोटान में एक, औरानारा में एक, बोजिया बीट में एक हाथी विचरण कर रहा है। 58 हाथियों के इस दल में नर हाथी की संख्या 14, मादा हाथी 29 के अलावा 15 बच्चे शामिल हैं।

शोध का विषय बन रहा यह व्यवहार
धरमजयगढ़ वन मंडल में एक साथ डेढ़ सौ के करीब हाथियों का झुंड एकत्रित होने की बात को लेकर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन से कारण जानने की कोशिश की गई। अफसर का कहना है कि अलग-अलग समूह के हाथियों का झुंड एकत्रित हुआ होगा। अफसर के अनुसार राज्य में इस तरह चार-पांच दल का एक साथ आना शोध का विषय है। अफसर के अनुसार राज्य में विचरण कर रहे हाथियों का परिवार छोटा है। इसीलिए अधिकतम 40 से 50 हाथी एक साथ एकत्रित हो सकते हैं।

साथी चुनने के लिए होते हैं एकत्रित
हाथियों का दल अलग अलग दिशाओं से एक जगह एकत्रित हो रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो हाथी अपनी बुद्धिमत्ता, घनिष्ठ पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जटिलता के लिए जाने जाते हैं, और वे वर्षों तक अन्य व्यक्तियों और स्थानों को याद रखते हैं। वे एक तरल विखंडन-संलयन समाज में रहते हैं, जिसमें माता-संतान के बंधन से लेकर परिवारों, बंधन समूहों, कुलों, स्वतंत्र नरों और अजनबियों तक के रिश्ते फैले हुए हैं। अलग-अलग हाथियों के बीच विशेष संबंध जीवन भर बने रह सकते हैं। हाथी हाथी अपना साथी चुनने और संसर्ग के लिए भी एक जगह पर एकत्रित होते हैं।

जुटते हैं शोक प्रकट करने
जब झुंड में किसी की मौत हो जाती है तो हाथी भावनात्मक व्यवहार प्रदर्शित करते हैं। एक हाथी की मृत्यु पर, अन्य हाथी शोक मनाते हैं। शोक कई दिनों या हफ्तों तक चल सकता है, जिसमें हाथी मृत हाथी के शरीर पर अपनी सूंड और पैर रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह कृत्य मृत हाथी के प्रति सांत्वना और सहानुभूति का प्रतीक है, जैसे कि किसी प्रियजन के खोने पर अपना दुख व्यक्त करता हो। शोक मनाने के अलावा, हाथियों का झुंड में परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच मजबूत बंधन प्रदर्शित करने के लिए एकजुट होते हैं। तनाव और संकट के समय में, हाथी एक-दूसरे का समर्थन करने और सांत्वना देने के लिए एक साथ आते हैं।

हाथियों के व्यवहार में बदलाव
विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ के हाथियों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर 40-50 हाथियों का झुंड देखा जाता था, लेकिन इस बार 150 से अधिक हाथियों का एकत्र होना असामान्य है।

ग्रामीणों के लिए चेतावनी
वन विभाग और विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और उनकी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। ऐसी घटनाएं क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष का खतरा बढ़ा सकती हैं।

यह दुर्लभ घटना छत्तीसगढ़ के वन्य जीवन और हाथियों के सामाजिक व्यवहार को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.