आवागमन की सुविधा के लिए संयंत्र द्वारा मरोदा गेट पर किया जा रहा पार्किंग स्थल का निर्माण

Updated on 08-12-2024 11:47 AM

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र अपने कर्मचारियों के आवाजाही को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में संयंत्र के मरोदा गेट में शिफ्ट के समय बड़ी संख्या में दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिस पर विशेष ध्यान देते हुए उच्च प्रबंधन द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु मरोदा गेट के निकट एक बड़े पार्किंग स्थल निर्माण का निर्णय लिया गया जिसका निर्माण कार्य नगर सेवाएं विभाग ने द्वारा शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। इस पार्किंग स्थल का निर्माण लगभग 100 बाई 80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर किया जा रहा है।

पार्किंग स्थल के निर्माण के बाद मरोदा गेट से आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों को ट्राफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य में संयंत्र के ही आतंरिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें मुख्यत: मटेरियल रिकवरी विभाग (एमआरडी) द्वारा दिए गए वेस्ट स्लैग से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। मटेरियल रिकवरी विभाग (एमआरडी) से प्राप्त 100 ट्रक वेस्ट स्लैग डालकर अच्छे से रोलिंग की जा रही है जिसके बाद और स्लैग पुन: डाला जाएगा।

पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है तथा 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में 5 दिसंबर को मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं एवं सीएसआर उत्पल दत्ता एवं महाप्रबंधक नगर सेवाएं विष्णु पाठक ने अपने विभागीय सहयोगियों सहित स्थान का अवलोकन किया एवं कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। आगामी सप्ताह में इस योजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।  इन पार्किंग स्थलों के निर्माण से कर्मचारियों को जहां आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी वहीं, दूसरी ओर भीडय़ुक्त सड़कों के कारण संभावित दुर्घटना में भी कमी आएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.