आज फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी ठप हो सकती है:देशभर के गिग वर्कर्स की हड़ताल

Updated on 31-12-2025 11:27 AM
नई दिल्ली, साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को ऑनलाइन खाना मंगाने या ग्रोसरी ऑर्डर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के गिग वर्कर्स (डिलीवरी और टैक्सी ड्राइवर्स) ने आज देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है।

वर्कर यूनियन का आरोप है कि एप बेस्ड कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं और उन्हें बेसिक कानूनी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर देश की इकोनॉमी की ग्रोथ पर भी पड़ेगा। इससे पहले 25 दिसंबर को भी डिलीवरी वर्कर्स ने सांकेतिक हड़ताल की थी।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर असर- दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में दिक्कत

इस हड़ताल को महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के संगठनों का समर्थन मिला है। आज रात न्यू ईयर ईव पर जब फूड और ग्रॉसरी की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, तब 1 लाख से लेकर 1.5 लाख तक डिलीवरी राइडर्स एप से लॉग-आउट रह सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में दिखेगा।

वर्कर 10 मिनट में डिलीवरी का विरोध कर रहे

हड़ताल के पीछे सबसे बड़ा कारण काम का प्रेशर और कमाई में कमी है। यूनियन ने मांग रखी है कि 10 से 20 मिनट के भीतर डिलीवरी करने के दबाव को तुरंत खत्म किया जाए।

वर्कर्स का कहना है कि इतने कम समय में डिलीवरी करने का मतलब है कि हम तेज चलें, इससे हमेशा सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।

इसके अलावा जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों से जुड़े वर्कर्स ने प्रति किलोमीटर 20 रुपए की रेट तय करने की मांग की है।

ई-कॉमर्स कंपनियों पर हड़ताल के असर की उम्मीद नहीं

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स एप्स पर पड़ेगा। ई-कॉमर्स कंपनियों पर असर कम ही रहने की उम्मीद है।

इससे पहले 25 दिसंबर (क्रिसमस) को हुई हड़ताल में लगभग 40,000 वर्कर्स शामिल हुए थे। इससे कुछ शहरों में करीब 60% डिलीवरी प्रभावित हुई थी।

फूड डिलीवरी पर असर ज्यादा क्यों

एनालिस्ट्स के मुताबिक फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स स्थानीय डिलीवरी पार्टनर्स पर ज्यादा निर्भर होते हैं। वहीं ई-कॉमर्स में डिलीवरी नेटवर्क का बैकअप सिस्टम मजबूत होता है।

दक्षिण भारत के बड़े शहरों में 20% तक गिर सकते हैं ऑर्डर

करन तौरानी के अनुसार, हड़ताल का असर मुख्य रूप से दक्षिण भारत के मेट्रो शहरों में देखने को मिल सकता है। इन शहरों में ऑर्डर वॉल्यूम में 10 से 20% की गिरावट आ सकती है।

हालांकि, देशभर के स्तर पर देखें तो 25 और 31 दिसंबर की हड़ताल से डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के कुल रेवेन्यू पर 0.3% से 0.7% का ही असर पड़ने का अनुमान है।

40 हजार फिक्स सैलरी और आईडी ब्लॉक करना बंद हो

गिग वर्कर्स ने अपनी मांगों का एक चार्टर सरकार को सौंपा है, इसमें प्रमुख मांगे शामिल हैं:

  • मिनिमम इनकम: हर महीने कम से कम 40,000 रुपए की कमाई की गारंटी दी जाए।
  • ID ब्लॉकिंग: बिना किसी ठोस कारण के वर्कर्स की आईडी ब्लॉक करना और रेटिंग के आधार पर पेनल्टी और पनिशमेंट देना बंद हो।
  • सिक्योरिटी: महिला वर्कर्स के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा, इमरजेंसी लीव और मैटरनिटी प्रोटेक्शन मिले।
  • सपोर्ट: समस्याओं के समाधान के लिए AI सपोर्ट की जगह 24 घंटे ह्यूमन (इंसानी) सपोर्ट उपलब्ध हो।
  • वर्कर का दर्जा: डिलीवरी पार्टनर्स को 'पार्टनर' के बजाय श्रम कानूनों के तहत 'वर्कर' माना जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.