नियमों-निर्देशों का पालन करें और दायित्वों का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें : कलेक्टर

Updated on 28-05-2024 06:55 PM

अम्बिकापुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 04 जून को मतगणना होनी है। जिसके परिपेक्ष्य में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर की उपस्थिति में मतगणना पर्यवेक्षक(सुपरवाइजर) एवं मतगणना सहायक को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में मतगणना की प्रक्रिया और मतगणना के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर विलास भोसकर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ गम्भीरतापूर्ण ढंग से निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने मतगणना हेतु की गई तैयारियों एवं मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों हेतु की गई व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी उपलब्ध करायी। प्रशिक्षण के दौरान कुल 72 मतगणना पर्यवेक्षक, 83 मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार 29 मई को जिला पंचायत सभाकक्ष में ही मतगणना माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.