प्रीमियम हाउसिंग स्कीम भी शुरू
डीडीए ने हाल ही में प्रीमियम हाउसिंग स्कीम निकाली है। यह स्कीम पूरी तरह से ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए होगी। इसमें दिल्ली के पॉश इलाकों में 582 फ्लैट्स और पार्किंग की जगहें बेची जाएंगी। यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो तुरंत रहने के लिए तैयार फ्लैट्स ढूंढ रहे हैं, न कि किफायती घरों की तलाश में हैं।डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG), लो इनकम ग्रुप (LIG), जनता और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के फ्लैट्स शामिल हैं। साथ ही कार और स्कूटर के गैरेज भी उपलब्ध हैं। इन प्रॉपर्टीज की शुरुआती कीमतें लोकेशन, साइज और कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होंगी।



