झंडा हमारा जान है, देश का शान है : कलेक्टर

Updated on 09-08-2024 01:22 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में भी आज ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत स्वतंत्रता सप्ताह 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने  किया।

सुबह 7 बजे बैकुंठपुर के फव्वारा चौक से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर तक कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

सम्मान के साथ झंडा फहराएं

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयों की शान है, लेकिन इसे कब, कहाँ, कैसे फहराया जाए इसका नियम है। इसीलिए ध्वज को बेहद सम्मान के साथ व सावधानी पूर्वक फहराना चाहिए। उन्होंने कहा झंडा कटा-फटा न हो, प्लास्टिक के झंडे का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है, जमीन में नहीं गिराना है, उल्टा नहीं फहराना है।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3ः2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा जान है, देश का शान है इसलिए सभी लोग अपने घरों में सम्मान के साथ झंडा जरूर लगाएं।

नारों से गूंजा बैकुंठपुर

इस दौरान झण्डा देश की शान है, हम सबकी पहचान है! झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जयघोष के साथ सभी वर्गों ने जोश व उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

भारत की आज़ादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्सव के तत्वावधान में चलाया जा रहा अभियान है, जो 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगी।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, जनप्रतिनिधि,  अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.