कवर्धा में नकली शराब बनाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:बड़ी मात्रा में सामाग्री बरामद; रेत में छिपाकर रखे थे सामान

Updated on 27-11-2025 12:59 PM
कवर्धा, कबीरधाम जिले में नकली शराब बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के पोड़ी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे नकली शराब बनने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद 26 नवंबर को पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर रेड मारी।

छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की, जिसमें बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल–स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन शामिल हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी को पोड़ी चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जाती थी और तैयार नकली शराब किस क्षेत्र में खपाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है। आने वाले समय में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.