कुनकुरी में बनेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी

Updated on 08-06-2026 02:35 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में अटल विहार योजना के तहत एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। विशेष बात यह है कि यह कुनकुरी क्षेत्र की पहली आधुनिक एवं नियोजित आवासीय कॉलोनी होगी, जहां विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवास निर्मित किए जाएंगे।

नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम गिनाबहार की यह परियोजना न केवल क्षेत्र के आवासीय विकास को नई दिशा देगी, बल्कि कुनकुरी और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले में आगामी समय में अटल विहार योजना अंतर्गत बालाछापर, पत्थलगांव तथा अटल आवास योजना अंतर्गत महुआ टोली कंदोरा में भी आवासीय परियोजनाएं प्रारंभ की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुनकुरी में कोई व्यवस्थित कॉलोनी मण्डल अथवा प्राईवेट बिल्डर्स द्वारा विकसित नही किया गया है।

लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में 17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना

आवास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओ.पी. चौधरी की पहल पर ग्राम गिनाबहार, तहसील कुनकुरी में लगभग 7 एकड़ भूमि पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना विकसित की जा रही है। इसके लिए 17 करोड़ 15 लाख 71 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना के तहत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 97 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें EWS एवं LIG श्रेणी 91 आवास शामिल हैं। अटल विहार योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल को मात्र एक रुपये प्रति वर्गफीट की दर से भूमि आवंटित की गई है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 80 हजार रुपये तथा एलआईजी श्रेणी में 40 हजार रुपये का अनुदान भी प्रदान किया जाता है।

आधुनिक सुविधा युक्त एवं बेहतर प्लानिंग के साथ निर्मित होगी कालोनी

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर नगर नियोजन के मानकों के अनुरूप विकसित की जाएगी। कॉलोनी में चौड़ी एवं सुव्यवस्थित सड़कें, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, हरित एवं स्वच्छ वातावरण, सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य बुनियादी अधोसंरचनात्मक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एक सुनियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित होने वाली यह परियोजना भविष्य में क्षेत्र की सबसे आकर्षक आवासीय कॉलोनियों में शामिल हो सकती है और नागरिकों को बेहतर जीवन गुणवत्ता उपलब्ध कराएगी।

एनएच-43 से मात्र 2 किलोमीटर दूर, विकास और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त

परियोजना स्थल कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर से सटे इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसे आवासीय विकास के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। परियोजना स्थल के आसपास एशिया के द्वितीय सबसे बड़े चर्च, हॉलीक्रॉस मिशन अस्पताल, लोयला स्कूल एवं लोयला महाविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान लगभग 3 से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में इस क्षेत्र में शासकीय अस्पतालों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय भवनों के निर्माण की भी योजना है। वर्तमान में परियोजना स्थल के निकट शासकीय अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन विकासात्मक गतिविधियों से क्षेत्र के सुनियोजित विस्तार को गति मिलेगी तथा भूमि के मूल्य में वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस दृष्टि से यह परियोजना न केवल आवासीय आवश्यकता की पूर्ति करेगी, बल्कि निवेश के लिए भी एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.