ट्रम्प-कमला के बीच 10 सितंबर को पहली डिबेट:लाइव ऑडियंस के बीच मुकाबला, पिछली बहस में बाइडेन बुरी तरह हारे थे

Updated on 09-08-2024 03:03 PM

डोनाल्ड ट्रम्प और भारतवंशी कमला हैरिस अगले महीने 10 सितंबर को डिबेट के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिकी टीवी न्यूज ABC ने इसकी पुष्टि की है। ये पहली बार होगा जब ट्रम्प और कमला के बीच आमने-सामने की बहस होगी।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प, कमला के साथ 3 डिबेट्स करना चाहते हैं। ट्रम्प ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डिबेट्स का होना बहुत जरूरी है। वह फॉक्स के साथ 4 सितंबर को, ABC के साथ 10 दिसंबर को और NBC के साथ 25 सितंबर को डिबेट्स के लिए तैयार हैं।

ट्रम्प ने कहा डिबेट्स की लोकेशन क्या होगी और इसमें कितने लोग रहेंगे इन सब चीजों पर बात चल रही है। उन्होंने कहा कि तीनों डिबेट्स के लिए वे दूसरे पक्ष (कमल हैरिस) के राजी होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे अपना रिकॉर्ड ठीक करने के लिए डिबेट में शामिल हो रहे हैं।

विश्वयुद्ध के करीब दुनिया, कमला हालात संभाल नहीं पाएंगी
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की हालत बहुत खराब है। दुनिया विश्वयुद्ध के करीब है और यहां ऐसे लोग हैं जो इन हालात में कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कमला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी वोट तक नहीं मिला था और अब वो चुनाव लड़ रहीं हैं।

ट्रम्प ने कमला को कमजोर उम्मीदवार बताया और कहा कि वह पत्रकारों को इंटरव्यू भी नहीं देतीं। उन्होंने कहा कि वह इससे बचती हैं क्योंकि वह बहुत कमजोर कैंडिडेंट हैं। ट्रम्प ने आगे कहा कि वह इसके लायक ही नहीं हैं कि वो उनके साथ डिबेट करें फिर भी वो उनके खिलाफ डिबेट में हिस्सा लेंगे।

डिबेट के लिए कमला भी तैयार, कहा बेसब्री से इंतजार
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पहले ही ABC न्यूज पर डिबेट के लिए अपनी हामी भर दी थी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि ट्रम्प डिबेट्स के लिए राजी हो गए हैं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे डिबेट के लिए आएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे बाकी डिबेट्स के लिए भी तैयार हैं, उन्होंने कहा कि 10 सितंबर के बाद वह एक और डिबेट के लिए तैयार हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रम्प ने कहा था कि अगर कमला हैरिस 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगी तो वे उनके साथ बाकी डिबेट्स नहीं करेंगे। 4 सितंबर की डिबेट्स में कमला हैरिस शामिल होंगी या नहीं इस बारे में साफ जानकारी नहीं मिल पाई है।

90 मिनट को हो सकती है बहस, लाइव ऑडियंस भी होगी
इससे पहले जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 2 डिबेट्स (27 जून और 10 सितंबर) को लेकर सहमति बनी थी। ट्रम्प और हैरिस के बीच 10 सितंबर को होने वाली बहस फिलाडेल्फिया में हो सकती है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस डिबेट की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है। डिबेटव एक ग्राउंड में 90 मिनट की हो सकती है। डेविड म्योह और लिंसी डेविस इसके मॉडरेटर्स हो सकते हैं। इस डिबेट में लाइव ऑडियंस भी होगी। डिबेट के रूल्स क्या होंगे और इसके फॉर्मेट को लेकर अभी बात चल रही है।

पहली डिबेट में बुरी तरह हारे थे बाइडेन, हटना पड़ा
28 जून को दोनों नेताओं के बीच CNN नेटवर्क पर डिबेट्स हुई थी। इस बहस को 5.1 करोड़ लोगों ने देखा था। इसमें बाइडेन की करारी हार हुई थी। इसके बाद बाइडेन पर राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का दबाव बढ़ने लगा था। शुरुआती इनकार के बाद बाइडेन चुनावी मैदान से हट गए। उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया।

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट का 64 साल से चलन है। इसमें दोनों पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए फाइनल हो चुके कैंडिडेट्स के बीच डिबेट्स होती है। चुनाव से पहले उम्मीदवारों के बीच अहम मुद्दों पर बहस कराई जाती है। इसके आधार पर वोटर्स उम्मीदवारों को लेकर राय बनाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.