ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, 4 की मौत:शिया मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, घायलों में पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल

Updated on 16-07-2024 02:09 PM

ओमान में एक मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मंगलवार सुबह ओमान की राजधानी मस्कट में वादी अल-कबीर मस्जिद के पास शूटिंग हुई। अलजजीरा के मुताबिक, मस्जिद में शियाओं से जुड़ा एक धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था।

ओमान की पुलिस ने कहा है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। हमला किसने किया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के मुताबिक गोलीबारी शुरू होते ही मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पास में मौजूद इमाम अली मस्जिद में पनाह ली।

घायल पाकिस्तानियों से मिले PAK राजदूत
अलजजीरा के मुताबिक, हमले में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान के राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात भी की। वहीं मस्कट में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ओमान को मिडिल ईस्ट का बिचौलिया कहा जाता है। वह अक्सर तनाव की स्थिति में देशों के बीच संधि करवाने और संतुलन बनाए रखने का काम करता है। ओमान में क्राइम रेट बेहद कम है। यहां आमतौर पर इस तरह के हमले नहीं होते हैं।

मस्जिद में 'आशूरा' मना रहे थे शिया मुस्लिम
ओमान में शिया मुस्लिम मंगलवार को 'आशूरा' मना रहे थे। इस दिन शिया 7वीं सदी में पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुस्सैन की युद्ध में हुई शहादत को याद करते हैं। कई शिया मुस्लिम इस दिन इराक में इमाम हुस्सैन की दरगाह पर जाते हैं। साथ ही वे व्रत भी रखते हैं। ओमान की 86% आबादी मुस्लिम है। इनमें 45% सुन्नी मुस्लिम और 45% इबादी मुस्लिम हैं। वहीं देश में 5% आबादी शियाओं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.