जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना, राजपूत करणी सेना में फायरिंग-मारपीट

Updated on 13-07-2024 01:22 PM

जयपुर में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें मकराना जख्मी हुए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR
शेखावत ने कहा है कि मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। उसके साथ मारपीट की।

वहीं, महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शनिवार सुबह चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मकराना की गोली जमीन पर लगी- शेखावत
शिव सिंह शेखावत ने बताया, 'मकराना का शुक्रवार को मेरे छोटे भाई के पास फोन आया था। कह रहा था कि बैठकर बात कर लेते हैं। सभी बात कर रहे थे। वो शायद नशे में था। इस बीच उसने मेरे ऊपर फायर कर दिया। फायर जमीन पर लगा। इसके बाद मेरे गनमैन से इसके सिर पर बंदूक का बट मार दिया। मकराना के साथ तीन लोग और थे। हमने उन सभी को पकड़ लिया।'

महिपाल की पत्नी बोलीं- धोखे से बुलाकर मारा
महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया- 'इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्‌ठा कर रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखे से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।'

घटना के कई वीडियो सामने आए
घटना के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। महिपाल सिंह मकराना के सिर से खून निकलता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है।

गोली से किसी को चोट नहीं लगी
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि दोनों के पास गनमैन हैं। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय से लिए गए CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

DCP अमित कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। बुलेट का शेल मौके पर मिला है। फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी है। मारपीट में चोट लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

वर्चस्व की लड़ाई
दिसंबर 2023 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच राजपूत समाज में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात को हुई घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ही गुट लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते आए हैं।

कालवी के समय ही कई संगठन बने
साल 2017 में जब श्री राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी पद्मावत मूवी को लेकर देशभर में प्रदर्शन् कर रहे थे, उस दौरान भी करणी सेना के कई गुट थे। इनमें कालवी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अजीत सिंह की श्री राजपूत करणी सेवा समिति और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणाी सेना थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.