जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रिटायर्ड DSP के घर में आग:2 बच्चों समेत 6 लोगों की दम घुटने से मौत, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी

Updated on 18-12-2024 02:31 PM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार देर रात रिटायर्ड DSP के घर में आग लग गई। इससे 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटायर्ड DSP परिवार समेत घर में रह रहे थे। घर में कुल 10 लोग थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे मकान के एक कमरे में लैंप में शॉर्ट सर्किट के जरिए आग लगी, जो तेजी से घर के दूसरे कमरों में भी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि दम घुटने और धुएं के कारण जिन 6 लोगों की मौत हुई उनकी पहचान अवतार कृष्ण (81), गंगा भगत (17), दानिश भगत (15), बरखा रैना (25), तकाश रैना (3) और अदविक रैना (4) के रूप में हुई है।

वहीं, स्वर्णा (61), नीतू देवी (40), अरुण कुमार (69) और केवल कृष्ण का कठुआ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग बुझाने आए पड़ोसी भी घायल 

सरकारी अस्पताल के प्रिंसिपल एसके अत्री ने कहा- यह बहुत ही दुखद घटना हुई है। DSP सिंतबर, अक्टूबर के महीने में रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वे कठुआ में रहने के लिए किराए के घर में रहने आए थे। रिटायर्ड DSP के अलावा पत्नी, बेटी, बेटा और और बेटी का बेटा शामिल है। साथ में भाभी के दो बच्चों की भी मौत हो गई है। रिटायर्ड DSP को बचाने आए एक पड़ोसी भी घायल हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.