PSL के ओपनिंग मैच से पहले इस्लामाबाद के टीम होटल में लगी आग, खिलाड़ी भी थे मौजूद
Updated on
12-04-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का आगाज शुक्रवार यानी 11 अप्रैल को हो गया है। सीजन के पहले मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड का मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स से था। इस्लामाबाद ने 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, पीएसएल शुरू होने से पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, इस्लामाबाद के टीम होटल में आग लग गई थी। जहां पर खिलाड़ी, अधिकारी और लीग से जुड़े और सदस्य भी ठहरे हुए थे।
यह सेरेना होटल था जहां आग लगी थी। होटल के छठी मंजिल पर यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन ने बताया कि आग सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी और फायर ब्रिगेड ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। राहत की बात यह है कि आग लगने से किसी खिलाड़ी या अधिकारी को कोई चोट या परेशानी नहीं आई। उन्हें सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था।
पीएसएल के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने समा टीवी को बताया, 'किसी भी खिलाड़ी या टीम को कोई परेशानी नहीं हुई। आग समय पर बुझा दी गई। यह होटल के अंदर नहीं फैली।' उन्होंने आगे कहा, 'फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।'
आधे घंटे में आग को बुझाया गया
होटल में लगी आग को आधे घंटे के भीतर बुझा दिया गया था। सीडीए के आपातकालीन निदेशक (Director Of Emergency) जफर इकबाल ने कहा, 'आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों और 50 दमकलकर्मियों ने हिस्सा लिया। आग आधे घंटे के अंदर बुझा दी गई।'
कुछ ऐसा रहा ओपनिंग मैच का हाल
पीएसएल 2025 के ओपनिंग मैच में इस्लामाबाद युनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। लाहौर 139 रन ही बना पाई। 140 रन का टारगेट इस्लामाबाद ने 17.4 में ही चेज कर लिया।
भोपाल, भोपाल जिला ट्रायथलोन संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…