शोएब-अनवर के खिलाफ 2 थानों में FIR, कई मामलों में केस दर्ज...

Updated on 29-05-2024 06:31 PM

रायपुर । शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर के दो थानों में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में शोएब ढेबर और पुरानी बस्ती थाने में अनवर ढेबर तथा साथियों के खिलाफ धमकी-चमकी, रास्ता रोकने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ जैसी धाराओं में मंगलवार को देर रात केस रजिस्टर कर लिया है। सिविल लाइंस थाने में शोएब ढेबर तथा एक वकील के खिलाफ ईओडब्लू दफ्तर के सामने गवाह को रोककर धमकाने की एफआईआर हुई है। इस मामले में दोनों के खिलाफ धारा 294, 506, 341 और 384 लगाई गई हैं। अफसरों के मुताबिक इस केस की आगे जांच की जा रही है और इसमें धाराएं बढ़ सकती हैं।

उधर, पुरानी बस्ती पुलिस ने बुधवार को सुबह शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, सोहेल, निखिल तथा पापा के खिलाफ गवाह के घर में घुसकर उसे धमकाने तथा तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में चारों के खिलाफ धारा 109, 455, 380 और 34 का केस बनाया गया है। रिपोर्ट इरफान नाम के व्यक्ति की ओर से रजिस्टर की गई है। एफआईआर के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले इरफान के घर में घुसे और तोड़फोड़ तथा मारपीट की। यही नहीं, उसके घर से कुछ सामान भी उठाकर ले गए। दोनों ही मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि अनवर ढेबर अभी ईओडब्लू में दर्ज शराब घोटाले के केस में जेल में हैं, इसलिए पुरानी बस्ती की एफआईआर में गिरफ्तारी जेल से ही की जाएगी। शेष आरोपियों सोहेल, निखिल और पापा की तलाश शुरू कर दी गई है। शोएब ढेबर अनवर का बेटा है। पुलिस उसे तथा वकील साथी को भी ढूंढ रही है। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ने के भी संकेत अफसरों ने दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.