विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर FIR:लेट नाइट तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का आरोप, अन्य पब्स के खिलाफ भी केस दर्ज

Updated on 09-07-2024 01:00 PM

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का one8 Commune पब एमजी रोड पर स्थित है।

डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि पब सोमवार देर रात 1.30 बजे तक खुला था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।

विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था, ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है।

विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है। इसलिए उन्होंने ब्रांच के लिए बेंगलुरु को चुना था।

पिछले साल One8 की मुंबई ब्रांच विवादों में रही थी, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे वेष्टी (धोती) पहनने के कारण पब में एंट्री नहीं दी गई थी। X पोस्ट में उसने कहा था कि पब मैनेजमेंट के इस व्यवहार से वह बहुत दुखी हुआ था।

विराट 1050 करोड़ की संपत्ति के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की कुल संपत्ति 1 जून 2024 तक 1,050 करोड़ रुपए से अधिक की है। कोहली भारतीय क्रिकेट टीम में A+ श्रेणी के खिलाड़ी हैं, जिसके लिए उन्हें BCCI से सालाना 7 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है।

मैच फीस की बात करें तो उन्हें हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, हर वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए और हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा IPL फ्रेंचाइजी RCB ने विराट को 15 करोड़ रुपए सालाना सैलरी पर रिटेन किया है।

विराट के मुंबई और गुरुग्राम में घर हैं। मुंबई वाले घर की कीमत 34 करोड़ और गुरुग्राम वाले घर की कीमत 80 करोड़ रुपए है। कोहली के पास 31 करोड़ रुपए की लग्जरी कारों का कलेक्शन है। हाल ही में उन्होंने अलीबाग में दो संपत्ति खरीदी हैं, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है।

ट्विटर पर प्रति पोस्ट 2.5 करोड़ रुपए करते हैं चार्ज
सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर कोहली एक पोस्ट के लिए 8.9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, ट्विटर पर वे प्रति पोस्ट 2.5 करोड़ रुपए लेते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 करोड़ से ज्यादा (270 मिलियन)​​​​​​ फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतने ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई भी हैं।

18 से अधिक ब्रांड्स का करते हैं विज्ञापन
कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना करोड़ों रुपए कमाते हैं। कोहली जितनी कमाई क्रिकेट से करते हैं, उससे चार गुना ज्यादा ऐड, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टार्टअप्स से कर रहे हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया है, जिसमें ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉन्वो शामिल हैं। वे 28 से अधिक ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। कोहली हर विज्ञापन के लिए सालाना 7.5 से 10 करोड़ रुपए लेते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.