रायपुर में अवैध प्लाटिंग करने वाले 17 लोगों पर FIR:13 महीने पहले तहसीलदार ने लिखा था पत्र

Updated on 11-08-2025 01:29 PM

राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग करने वाले जमीन कारोबारियों पर निगम ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कॉलोनी विकास अनुज्ञा और नगर निगम की अनुमति के प्लाट वाले तीन परिवार के 17 आरोपियों पर FIR कराया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों पर पावर ऑफ अटॉर्नी या एग्रीमेंट के जरिए बिल्डरों और दलालों से मिलीभगत कर बिना अनुमति प्लाटिंग और बिक्री करने का आरोप है। यह शिकायत सहायक अभियंता अरविंद राहुल ने थाने में की थी। बता दें कि 13 महीने पहले तहसीलदार ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, नगर निगम ने अब जाकर केस दर्ज कराया है।

बिना अनुमति प्लाट बेचा

थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने गुलमोहर पार्क के पीछे खसरा नंबर 844/1 रकबा 0.9054 हेक्टेयर जमीन पर बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा और नगर निगम की अनुमति के प्लाट बेचे है।

आरोपियों ने जिन परिवारों को जमीन बेची उन्हें सड़क, नाली, बिजली जैसी सुविधाएं देने का झांसा दिया है। बताया जा रहा है आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हाे सकता है।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ है केस

स्वामी नरेन्द्र, जय प्रकाश, अजय, रमा, ललिता, अनिता, सविता सोनकर, महेश कुमार, रवि प्रकाश, भीमा उर्फ सोहन लाल, राम दुलारे और ईश्वर कुमार, संतोषी बाई, शिवकुमार, महेंद्र साहू, शिवबाई साहू और भावाबाई साहू के खिलाफ छग नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292(ग) केस दर्ज हुआ है।

निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस की एफआईआर में रिकॉर्ड दर्ज है कि, अवैध रूप से जमीन बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ नायब तहसीलदार ने 10 अगस्त 2024 को निगम को पत्र लिखकर एफआईआर कराने की बात कही थी। लेकिन जोन-7 कार्यालय में फाइल पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

चर्चा है रायपुर पश्चिम विधायक के निर्देश और फटकार के बाद ये एक्शन हुआ, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है। दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान गुढियारी थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.