ग्राम बरबसपुर में वित्तीय समावेशन शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 29-08-2025 01:44 PM

राजनांदगांव।  वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्रीमती रीनी अजीत ने एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकिंग कार्यों के संबंध में स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से मिलने के लिए अपने खातों को पुन: केवाईसी कराने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में बकाया खातों के केवाईसी विवरणों के पुन: सत्यापन के महत्व के बारे में बताया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक एकीकृत योजना 2021 और दावा न की गई जमाराशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत बरबसपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं जिला राज्य सहकारी बैंक आदि सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में 115 खातों की पुन: केवाईसी की गई। शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक  मुनीश शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.