बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के विवादास्पद जीवन पर आधारित बिलाल सिद्दीकी की पुस्तक, 'द स्टारडस्ट अफेयर' के अधिकार निर्माता निखिल द्विवेदी ने खरीद लिए हैं। एक सूत्र ने बताया कि वह जल्दी ही इस पर फिल्म बनाने की घोषणा करने वाले हैं। यह किताब ममता कुलकर्णी के उतार-चढ़ाव भरे और घटनापूर्ण जीवन पर आधारित है। एक बॉलीवुड स्टार से लेकर कथित अंडरवल्र्ड लिंक के जरिए 'गॉडमदर' बनने तक ममता कुलकर्णी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। इस फिल्म को बनाने को लेकर निखिल सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक आधिकारिक घोषणा करेंगे। नब्बे के दशक में अपने जोश और अलग शैली के लिए जानी जाने वाली ममता ने 'करण अर्जुन', 'बाजी' और 'चाइना गेट' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया था। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड से गायब होने के बाद वह केन्या के नैरोबी में बस गई हैं और आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं। हालांकि, एक कथित ड्रग रैकेट के सिलसिले में कुछ साल पहले उसका नाम फिर से सामने आया था। सूत्र ने कहा फिल्म की स्क्रिप्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।