फिल्म 'भोंसले' सोनी लिव पर रिलीज

Updated on 30-06-2020 07:49 AM
-मनोज ने ‎किया इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर 
मुंबई। बॉलीवुड की फिल्म भोंसले सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेयी ने फिल्म से जुड़ी अपनी कहानी को बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर किया है। वीड‍ियो में लोगों को एक मैसेज भी दिया है। इस वीड‍ियो में उन्होंने दूसरे राज्यों से मुंबई आने वाले प्रवासियों का दिल खोलकर स्वागत किया है। मनोज बाजपेयी ने वीड‍ियो में बिहार से मुंबई तक के अपने सफर का जिक्र किया। वे कहते हैं- 'मुझे इंडस्ट्री में आए हुए 26 साल हो गए हैं। आज भी मैं वो दिन याद करता हूं जब मैं पहली बार बिहार से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई आया था। जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मुंबई। जी हां, मैं एक बिहारी मुंबईकर हूं। यहां हर सेकेंड एक प्रवासी सैकड़ों सपने लिए इस शहर में आता है, चाहे वो बिहारी हो या फिर मराठी। मुंबई सबका स्वागत बांहे खोलकर करती है। उन सपनों का पीछा करने में आप कई बार गिरते हैं, लड़खड़ाते हैं, गिरते, टूटते हैं, बिखर जाते हैं, फिर उठते हैं, लड़ते हैं और आगे बढ़ते चले जाते हैं। लेक‍िन मैंने हार नहीं मानी, यहां तक क‍ि कई मराठी व्यक्त‍ि के किरदार कर डाले। चाहे वो पिछला किरदार सत्या म्हात्रे का हो या अलीगढ़ का रामचंद्र सिरस हो।' आगे मनोज बाजपेयी ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर थोड़ी सी जानकारी दी। उन्होंने कहा- 'इस बार एक नया किरदार आप लोगों को ना स‍िर्फ अपनी चुप्पी से, खामोशी से अपनी तरफ आकर्ष‍ित करेगा, बल्क‍ि पूरी तरह से आपको जीत लेगा और इस नए किरदार का नाम है गणपत भोसंले। फिल्म की बात करें तो यह एक रिटायर्ड मुंबई पुलिस अफसर पर आधारित है जो कि एक उत्तर भारतीय लड़की और उसके भाई से दोस्ती करता है, जब स्थानीय राजनेता शहर में प्रवासियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने गणपत भोंसले का किरदार निभाया है।उन्होंने कहा कि मैंने आज भी इस फिल्म को उसी श‍िद्दत से निभाया है जिस तरह से मैंने अपनी पहली फिल्म और पहले किरदार को निभाया था।' 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.