FIITJEE कोचिंग देश के 5 राज्यों में बंद:बिना नोटिस सेंटर्स पर ताले लगाकर भागे

Updated on 25-01-2025 01:37 PM

दिल्ली-NCR समेत देश के 5 राज्यों में कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE ने अपने एग्‍जाम सेंटर अचानक बंद कर दिए गए हैं। कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले सैकड़ों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

FIITJEE, जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी IIT-JEE एग्जाम की तैयारी कराने वाला एक जाना माना इंस्टीट्यूट है। जिन शहरों में ये सेंटर बंद हुए हैं, वहां पेरेंट्स के पहुंचने से पहले ही संचालक ताला लगाकर भाग चुके थे। कई पेरेंट्स का कहना है कि वो लाखों की एडवांस फीस जमा कर चुके हैं। बावजूद इसके, बिना क‍िसी अर्ली नोटिस के कोचिंग संस्‍थान ताला लटकाकर भाग गए।

FITJEE के इन कोचिंग सेंटर्स में मेरठ में 400 स्टूडेंट्स, नोएडा में 2000 स्टूडेंट्स, भोपाल में 700 स्टूडेंट्स, पटना में 200 स्टूडेंट्स पढ़ रहे थे। 1992 में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र डीके गोयल ने FITJEE की शुरुआत की थी। यह संस्थान इंजीनियरिंग और विज्ञान की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए मशहूर था।

एमपी: टीचर बोले- एक साल नहीं मिली सैलरी 

भोपाल सेंटर एक टीचर के. के. पांडेय ने हमें बताया, 'कंपनी बीते 1 साल से टीचर्स को सैलरी नहीं दे पा रही थी। हमें कहा जाता था कि जल्‍द सब ठीक हो जाएगा। पूरे साल में 3-4 महीने ही सैलरी आई। जब टीचर्स के सब्र का बांध टूट गया तो कई सेंटर्स के टीचर्स ने एकसाथ रिजाइन कर दिया।

कोचिंग बंद होने पर कई पेरेंट्स ने टीचर्स और फैकल्‍टी को कॉन्‍टैक्‍ट करने की कोशिश की। उन्‍हें जब कोई रास्ता नहीं मिला तो कई पेरेंट्स मुझे ही फोन करके धमकाते हैं।'

भोपाल में दिसंबर में ही बंद हुआ सेंटर

16 दिसंबर को FIITJEE कोचिंग के 25 से ज्यादा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने हंगामा किया था। MP नगर थाने में शिकायत की गई जिसमें कोचिंग संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए थे। साथ ही एडवांस के तौर पर जमा की गई फीस वापस मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने कोचिंग स्टाफ को पक्ष रखने के लिए बुलाया था।

FITJEE कोचिंग की भोपाल ब्रांच मे करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन हैं। प्रति स्टूडेंट डेढ़ से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है। इसे लेकर भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर पर एक्शन लिया जाएगा। बच्चों की फीस वापस कराने का प्रयास करेंगे।

यूपी: में पूरे साल की फीस लेकर बंद की कोचिंग

वेस्ट UP के तीन सेंटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा वाराणसी और लखनऊ में भी FITJEE के सेंटर बंद हो गए हैं। इनमें कई पेरेंट्स 2 से 3 लाख एडवांस फीस भी जमा कर चुके थे। नोएडा के एक पेरेंट ने बताया कि लोन लेकर फीस भरी थी।

देश के कई राज्‍यों में इंस्टिट्यूट बंद होने लगे तो कोचिंग जाकर बात की। कहा कि या तो कोर्स जल्‍दी पूरी कराएं या फीस लौटाएं। ऐसे में उन्‍हें भरोसा दिलाया गया कि नोएडा कैंपस में ऐसा नहीं होगा। मगर कुछ दिन बाद ही कोचिंग बंद हो गई।

95 % स्टूडेंट्स की एडवांस फीस कोचिंग सेंटर के पास 

21 जनवरी को मेरठ में पेरेंट्स ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि FITJEE ने अचानक बिना किसी प्री इंफॉर्मेशन के सेंटर बंद कर दिया है। इसके कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई अधर में अटक गई है। पेरेंट्स ने बताया कि 95 प्रतिशत छात्रों की एडवांस फीस जमा है। जबकि कोर्स अभी सिर्फ 40 प्रतिशत तक ही हुआ है।

बिहार: पटना में कोचिंग सेंटर बंद होने से 200 छात्र परेशान

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में स्टूडेंट्स को बिना सूचना दिए FIITJEE कोचिंग सेंटर अचानक बंद कर दिया गया। जिससे JEE मेन्स की तैयारी कर रहे करीब 200 छात्र परेशान हैं। कई बच्चों ने तो 3 से 4 लाख रुपए एडमिशन के टाइम ही जमा करा दिए थे।

महाराष्‍ट्र: 300 से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स वाला सेंटर बंद 

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड में जुलाई 2024 में भी सेंटर बंद किया गया था। इसमें सेंटर हेड राजेश कर्ण ने एक अनऑफिशियल मीटिंग कर बताया था कि कोचिंग के पास स्टाफ को सैलरी देने और सेंटर का किराया चुकाने के भी पैसे नहीं हैं। इन दोनों सेंटर्स पर 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते थे।

दिल्‍ली: पेरेंट्स ने कोचिंग के खिलाफ FIR कराई 

दिल्‍ली के लक्ष्‍मीनगर इलाके में जब इंस्‍टीट्यूट बंद हुआ तो पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया। कोचिंग सेंटर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। आरोप है कि इंस्टीट्यूट अचानक बंद होने से बच्चों की पढ़ाई खतरे में पड़ गई है। कोचिंग ने फीस लौटाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

दूसरे कोचिंग सेंटर में मर्ज हुआ FIITJEE

बुधवार 22 जनवरी को दिल्ली FITJEE कोचिंग सेंटर से स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को एक मेल भेजा गया। इसमें लिखा था कि अब यह इंस्टीट्यूट किसी दूसरे कोचिंग सेंटर में मर्ज हो गया है और आपका बच्चा उसमें आसानी से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकता है।

वाराणसी के महमूरगंज में FITJEE के सेंटर को 10 जनवरी को आकाश ने टेकओवर कर लिया। इसका एक लेटर भी जारी किया गया, जिसमें अभिभावकों को सहयोग करने के लिए कहा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.