97 मजदूरों को बंधक बनाने वाली फैक्ट्री में फिर मारपीट:खाने में सब्जी मांगी तो सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को रॉड से पीटा

Updated on 11-08-2025 01:28 PM

राजधानी रायपुर के मोजो मशरूम फैक्ट्री में एक बार फिर विवाद हुआ है। जहां शनिवार (9 अगस्त) की रात एक कर्मचारी ने खाने में मशरूम की सब्जी मांगी तो सुपरवाइजर ने देने से मना कर दिया फिर मारपीट हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

कर्मचारी मयंक वर्मा ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर आशिक ने सब्जी नहीं दूंगा बोलकर पहले गाली दिया फिर रॉड से मारा, जिससे उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई है। वहीं कर्मचारी के साथी भी इस घटना में घायल हुए है। मारपीट में सुपरवाइजर के साथी भी शामिल थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। मामले में आगे जांच जारी है। बता दें कि 1 महीने पहले ही इस फैक्ट्री में बंधक बनाए गए 97 मजदूरों का प्रशासन ने रेस्क्यू कर छुड़वाया था। कंपनी पर आरोप था कि 18 घंटे काम करवाते और कच्चा खाना देते थे। जिसके बाद 4 ठेकेदारों पर FIR हुई थी।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्र. 15 बंगोली के रहने वाले मयंक वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक, वह पिकरीडीह के मोजो मशरूम फैक्ट्री में पिछले 3 साल से काम कर रहा। 9 अगस्त की सुबह 4:00 से 9:00 बजे तक अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह खाना खाने गया।

जहां कर्मचारी ने सुपरवाइजर आशिक से सब्जी के लिए मशरूम मांगा। सुपरवाइजर ने मशरूम देने से मना कर दिया। दोबारा मांगने वह गाली गलौज करने लगा। फिर शाम को मयंक अपने साथियों के साथ सुपरवाइजर को समझाने के लिए पहुंचा। जहां सुपरवाइजर भी अपने साथियों को बुलाया लाया।

शाम लगभग 4:30 बजे, कर्मचारी अपने दोस्त डिगेंद्र के साथ सुपरवाइजर से बात करने कंपनी पहुंचा। आरोप है कि उन्हें देखते ही सुपरवाइजर आशिक ने उन्हें कंपनी में आने का कारण पूछते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आशिक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राड से हमला किया। हमले में कर्मचारी के दाहिने हाथ की हथेली और उसके दोस्त के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में सुपरवाइजर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ खरोरा थाने में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.