अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रात भर भीषण जंग, पाक वायुसेना ने तालिबान के कई अड्डों पर की बमबारी, कई लोगों की मौत

Updated on 27-02-2026 12:24 PM
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान और तालिबान के बीच रातभर भीषण जंग चली है। तालिबान के प्रवक्त जबीहुल्लाह मुहाजिद ने कहा है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई जगहों पर बमबारी की है। तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि "कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में कुछ जगहों पर बमबारी की है। भगवान का शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।" वहीं, तालिबान के मिलिट्री ऑफ नेशनल डिफेंस की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि "कुछ दिन पहले की तरह पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम अफगानिस्तान की पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की, हमारी आजादी का उल्लंघन किया और जवाब में आज रात साल 1447 हिजरी में यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।"

प्रेस रिलीज में ये अफगानिस्तान की सेना की तरफ से डूरंड लाइन के दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना पर भी हमला करने की बात कही गई है। तालिबान ने कम से कम 15 पाकिस्तानी सेना के चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है। वहीं ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म ओएसआईएनटी डिफेंडर ने कहा है कि "पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पहले एक वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें आज रात पाकिस्तानी एयर फोर्स ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के दूसरे राज्यों में तालिबान के कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर्स और दूसरे मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई हमले किए, जो पाकिस्तान बॉर्डर के पास हैं।"पाकिस्तान और तालिबान के बीच भीषण जंग
पाकिस्तान की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में काबुल में एक मिलिट्री कंपाउंड पर हमले के बाद दो धमाके दिख रहे हैं। ध्यान से एनालाइज़ करने के बाद फुटेज को जियोलोकेट करने से पता चलता है कि ये धमाके राजधानी काबुल के पूरब में, काबुल-नंगरहार रोड के पास, पुल-ए-चरखी इलाके के सबसे बड़े मिलिट्री कंपाउंड से मेल खाता है। ऐसा लगता है कि दोनों धमाकों ने कंपाउंड के अंदर लंबे, हैंगर जैसे स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इन हमलों में कितना नुकसान पहुंचा है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।दूसरी तरफ अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के जवाब में अपनी सीमा पर पाकिस्तान की मिलिट्री जगहों पर हमले किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की मिलिट्री कोर के मीडिया ऑफिस ने एक बयान में कहा कि गुरुवार देर रात "नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हाल ही में किए गए एयर स्ट्राइक के जवाब में भारी झड़पें शुरू हुईं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.