रायगढ़ में वन विभाग की फेंसिंग तार चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on 21-01-2026 11:54 AM

रायगढ़ , जिले के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत इंदिराविहार में वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग तार की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी, लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार और तार काटने में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के प्लास जब्त किए हैं।मामले की जानकारी 19 जनवरी 2026 को उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती स्वर्णलता लकड़ा ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि डिप्टी रेंजर और वनरक्षक के साथ इंदिराविहार क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान दोपहर करीब 3 बजे तीन लोगों को फेंसिंग तार निकालते और स्कूटी में रखते देखा गया। पीछा करने पर दो आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शत्रुघन बरेठ बताया और उसके साथ संतराम बैरागी व दिनबंधु बैरागी के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से वन क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होगी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.