छात्राओं को मिली करियर की नई दिशा, युवा कौशल दिवस पर आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सत्र

Updated on 17-07-2026 12:20 PM

एमसीबी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल चनवारीडांड में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा, करियर विकल्प, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) मिशन शक्ति की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा द्वारा किया गया।

कैरियर काउंसलिंग सत्र में छात्राओं को उनके रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास कितना महत्वपूर्ण है तथा किस प्रकार सही विषय एवं पाठ्यक्रम का चयन कर वे अपने सपनों का करियर बना सकती हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, स्वरोजगार एवं सरकारी सेवाओं में उपलब्ध अवसरों की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्हें नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, सखी निवास, शक्ति सदन, नारी अदालत, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा नवा बिहान योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं सहायता योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की सुश्री शैलजा गुप्ता (जेंडर विशेषज्ञ) ने छात्राओं को लैंगिक समानता, महिला अधिकारों एवं आत्मविश्वास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। श्रीमती अनीता कुमारी साह (वित्तीय साक्षरता समन्वयक) ने छात्राओं को बचत, बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। वहीं श्रीमती अंजनी यादव (पैरालीगल वॉलेंटियर), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं एवं रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। इससे छात्राओं में भविष्य की शिक्षा एवं करियर को लेकर नई जागरूकता और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य  इन्द्रपाल सिंह, काजल पाण्डेय, शशि कर्ष, विजय खरे एवं अर्जुन कुमार गुप्ता सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन, कौशल विकास एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का संदेश दिया गया। यह आयोजन बालिकाओं को शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.