भारत के साथ फिर युद्ध की आशंका, इंशाअल्लाह इस बार... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान, दी गीदड़भभकी

Updated on 08-10-2025 02:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के साथ फिर से जंग की आशंका जताई है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि 'भारत के साथ युद्ध की संभावना है और मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं।' ख्वाजा आसिफ लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में बार बार जंग की बात कर रहे हैं। दो दिन पहले ही ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि 'अगर जंग होती है तो हम उन्हें इस बार लड़ाकू विमानों के कब्रगाह में गाड़ देंगे।'

ख्वाजा आसिफ भारत के हमले की आशंका से डरे हुए हैं। इसी हफ्ते भारतीय सेना प्रमुख ने इस्लामाबाद को चेतावनी दी थी कि अगर वह आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखता है तो उसे विश्व मानचित्र से मिटा दिया जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार (5 अक्टूबर 2025) को कहा था कि इस बार भारत "अपने युद्धक विमानों के मलबे के नीचे दफन हो जाएगा।" अब उन्होंने कहा है कि 'पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना हुआ देश है।
ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी
ख्वाजा आसिफ ने समा न्यूज से बात करते हुए कहा कि "इतिहास गवाह है कि औरंगजेब के शासनकाल को छोड़कर, भारत कभी भी एक यूनाइटेड नेशन नहीं रहा। पाकिस्तान, अल्लाह के नाम पर बनाया गया था। घर में हम बहस करते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन, भारत के साथ लड़ाई में हम एकजुट हो जाते हैं। मैं तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन युद्ध का जोखिम वास्तविक हैं और मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं। अगर युद्ध की नौबत आई, तो इंशाअल्लाह हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे, इंशाअल्लाह।"ख्वाजा आसिफ के बयान से साफ लगता है कि पाकिस्तान को फिर से भारत के हमले की आशंका डरा रही है। डरे हुए मुल्क और डरे हुए नेता ऐसी ही खोखली बयानबाजी करते हैं, धमकी देते रहते हैं और भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी हम ऐसा देख चुके हैं। 9-10 मई की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ड्रोन भेजने के अलावा कुछ और नहीं कर पाया। जब भारत पाकिस्तान के एयरबेस पर ब्रह्मोस गिरा रहा था, उस वक्त वो रहम की भीख मांग रहा था। अब ख्वाजा आसिफ फिर से ऐसी बातें कर रहे हैं, जबकि भारत ने साफ साफ शब्दों में कह रखा है कि अब भारत 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर पाकिस्तान, फिर से आतंकी हमला करवाता है, तो भारत फिर से हमला करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.