इंदौर भेजने पिता ने रुपए उधार लिए, बेटा अफसर बना:किसान का बेटा पवन MPPSC में सातवीं रैंक लाकर मध्यप्रदेश में सहायक प्राध्यापक बना

Updated on 27-09-2026 03:49 PM
बड़वानी: शासकीय संयुक्त बालिका छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को छात्राओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। करीब 150 छात्राएं पानी, भोजन, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।छात्राओं ने सबसे ज्यादा परेशानी पानी की बताई। उनके अनुसार बोरवेल और नलों से पूरे दिन में करीब एक घंटे ही पानी मिल पाता है। 150 छात्राओं के लिए यह पानी पीने और दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।

शिकायत की तो खाने में नमक ही गायब

भोजन को लेकर छात्राओं ने ऐसी स्थिति बताई, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि एक दिन सब्जी में नमक ज्यादा होने की शिकायत की गई थी। आरोप है कि अगले दिन रसोइयों ने भोजन में बिल्कुल नमक नहीं डाला।

छात्राओं ने भोजन के निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं होने का भी आरोप लगाया। उनका दावा है कि हरी सब्जियों में कई बार कीड़े मिलने के बाद उन्हें मेन्यू से ही हटा दिया गया। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सिकल सेल बीमारी से पीड़ित दो छात्राओं को भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

कूलर-गीजर से लेकर सैनिटरी पैड मशीन तक खराब

छात्राओं के मुताबिक छात्रावास में पानी का कूलर, गीजर और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी खराब हैं। परिसर में जगह-जगह कचरा जमा होने और आए दिन सांप घुसने की शिकायत भी छात्राओं ने की। छात्राओं का कहना है कि इससे उनकी रोजमर्रा की परेशानी के साथ सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है।

अधिकारी बोलीं, पानी के लिए टैंकर लगाएंगे

छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह उनसे मिलने पहुंचीं। उन्होंने समस्याओं पर चर्चा कर जल्द निराकरण का भरोसा दिया।

सहायक आयुक्त के अनुसार छात्रावास भवन का निर्माण 2023 में हुआ था, जबकि छात्राओं का रहना 2025 से शुरू हुआ। भवन में निर्माण संबंधी कुछ कमियां सामने आई हैं, जिनके निराकरण के लिए PIU को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बोरवेल से करीब एक घंटे ही पानी मिल रहा है। नगर पालिका की पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया गया है। तब तक टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण सांपों की समस्या

अधिकारी के मुताबिक छात्रावास के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड होने से कचरे और सांपों की समस्या बनी हुई है। उन्होंने इसे तत्काल खत्म करना संभव नहीं बताया।

  • छात्राओं ने पानी, भोजन, सफाई और सुरक्षा की शिकायतें रखीं
  • प्रशासन ने फिलहाल टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की बात कही
  • भवन की निर्माण संबंधी कमियों के लिए PIU को पत्र भेजा जाएगा

छात्राओं ने गाड़ी लेने से किया इनकार, पैदल छात्रावास लौटीं

प्रशासन की ओर से छात्राओं को छात्रावास वापस पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया था, लेकिन छात्राओं ने वाहन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे पैदल ही छात्रावास वापस चली गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझते हैं, जो अपने आपको तीसमार खां मानते हैं, उनको हमारी चेतावनी है कि शुद्ध हृदय वाले बच्चों से मत लड़ो। क्योंकि शुद्धता…
 28 September 2026
भोपाल में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 3 से 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले अस्थायी, अंशकालीन, चौकीदार और ठेका श्रमिक सोमवार सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने…
 28 September 2026
लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, "भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच…
 28 September 2026
खंडवा में छैगांवमाखन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम खजूरी में पिछले करीब तीन महीने से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD), भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी…
 28 September 2026
उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में उज्जैन स्थित शाही मस्जिद भी आ गया है। इसका 11 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है लेकिन मुस्लिम समाज के लोग इसका विरोध कर रहे…
 28 September 2026
जबलपुर: देश में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को…
 27 September 2026
मीडिया से बात नहीं करने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कसम एक ही दिन में टूट गई। वे मीडिया के सामने भी आए और बात भी की।दरअसल, गुरुवार को एक…
 27 September 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की 103 साल पुरानी पारंपरिक झिलमिलाती झांकियों का कारवां जब सड़कों पर उतरा, तो भक्ति और उल्लास के साथ-साथ गजब का सियासी ड्रामा…
Advt.