फारुख अब्दुल्ला का बयान- उमर बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

Updated on 08-10-2024 04:23 PM
 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए रिजल्ट में 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन ने 40 सीटों पर, पीडीपी ने 3 पर, एक पर आप और 4 सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। बाकी बची सीटों पर मतगणना जारी है, जिस पर गठबंधन आगे है।

इस बीच नेशनल कांफ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उमर अब्दुल्ला को सीएम बनाने की बात कही है। उमर ने गांदरबल और बड़गाम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।


जम्मू-कश्मीर में खुला आप का खाता


डोडा में आम आदमी पार्टी के महराज मलिक ने जीत दर्ज की है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें इसके नतीजों पर हैं। 2018 में भाजपा और पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) का गठबंधन टूटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था। यहां पर 10 साल बाद चुनाव हुए।


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल 5 विधायकों को करेंगे नामित


जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतगणना के बाद आज 90 विधायक चुन लिए जाएंगे। इसके साथ ही यहां उपराज्यपाल 5 विधायकों को नामित करेंगे। इसके बाद विधायकों की संख्या 95 हो जाएगी।


जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत


जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत है। यहां कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा है। वहीं भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है।


जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव


जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर को वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर मतदान हुआ था।


जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर 873 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में


जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 873 उम्मीदवार मैदान में थे। जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए, यहां 700 पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.