खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on 06-06-2026 12:42 PM

सूरजपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, सरपंच श्रीमती कृष्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषकों ने भाग लिया।

 कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले एवं उप संचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रतापपुर  शिव शंकर यादव तथा कृषि विकास अधिकारी सोनगरा  शैलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  अभिषेक कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा ने किसानों से प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य पत्रक के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह देते हुए नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निअस्त्र जैसे घरेलू जैविक कीटनाशकों के निर्माण एवं उपयोग की विधि भी बताई।

 किसानों को जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक, जैविक खाद, सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा फसल चयन संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हरित खाद एवं नीलहरित काई के उपयोग को बढ़ावा देने तथा यूरिया और डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

 अभियान के तहत किसानों को फार्मर आईडी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर उन्हें नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कृषि विभाग ने बताया कि जिले में 30 जून तक खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर कृषक संगोष्ठी, कृषि चौपाल, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं खरीफ 2026 फसल उत्पादन विषयक वैज्ञानिक परिचर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती की दिशा में प्रेरित करना तथा कृषि भूमि की उर्वरता और उत्पादकता को सुरक्षित रखना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.