पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, दिया आवेदन

Updated on 10-02-2026 11:52 AM

दुर्ग। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर  हितेश पिस्दा भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी कड़ी में ग्राम मंचादुर के किसान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने की मांग की। कृषक ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि पिछले एक वर्ष से नहीं मिल रही है। किसान योजना का पात्र लाभार्थी है और पहले नियमित रूप से राशि मिलती रही है। किसान का कहना है कि आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर सभी सही व अद्यतन हैं, फिर भी किस्त अटकी हुई है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

इसी प्रकार ग्राम मचान्दर के एक अन्य कृषक ने मुआवजा राशि प्राप्त नही होने की शिकायत की। किसान ने बताया कि उनकी भूमि पर पावरग्रिड द्वारा टावर स्थापित किया गया है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी गई। मुआवजा गणना पत्रक में पास की भूमि के एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल हो गया है, जबकि वास्तविक प्रभावित भूमि स्वामी को भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित किसान ने अनुविभागीय भू-अर्जन अधिकारी से मामले की जांच कर सही हितग्राही को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को मामले की जांच कर सही हितग्राही को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।

पोटियाकला के पार्षद ने स्पीड ब्रेकर लगवाने आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला में स्थित पोटिया स्कूल के सामने सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्कूल क्षेत्र में तीन से चार स्थानों पर स्पीड ब्रेकर जल्द बनवाने आवेदन दिया, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान जनदर्शन में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.