माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों को मिल रही शीघ्र राशि

Updated on 26-11-2024 02:27 PM

राजनांदगांव । शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी युद्ध स्तर पर की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन प्रशासनिक अमला धान खरीदी के कार्य में लगा हुआ है। जिले में 1 लाख 32 हजार 729 पंजीकृत किसानों से 77 लाख 37 हजार 570 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 16 हजार 378 पंजीकृत किसानों से 780636.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी है। शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।  धान उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर का नंबर 18002333663 चस्पा किया गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से अच्छी गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, पतला एवं सरना धान की खरीदी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.