सुकमा में कृषक प्रशिक्षण व बीज वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Updated on 08-09-2025 03:39 PM

सुकमा। कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा द्वारा आईसीएआर, अटारी जबलपुर से वित्त पोषित तिलहन समूह अग्रिम पंक्ति फसल प्रदर्शन अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडों के 11 ग्रामों में किसान प्रशिक्षण एवं बीज सह आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में तिल उत्पादक किसानों को उन्नत किस्म ‘उन्नत रामा’ बीज, पी.एस.बी. एवं एजोस्पिरिलम कल्चर वितरित किए गए। इस वर्ष सुकमा जिले में 198 हेक्टेयर (495 एकड़) में तिल की खेती का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत की तैयारी, बीज उपचार, कतार बोनी, खाद प्रबंधन तथा कीट-रोग नियंत्रण की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का भी इसमें सहयोग रहा। तिल को केवल नकदी फसल ही नहीं, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्रोत बताया गया। कार्यक्रम से किसानों की आय वृद्धि और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.