किसान मंगली बाई धान खरीदी को लेकर है उत्साहित

Updated on 24-11-2025 01:36 PM

कोरबा। जिले के पाली ब्लॉक के अंतिम छोर से लगे ग्राम सिस की कृषक मंगली बाई इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य खेती-किसानी के कार्यों में मिल-जुलकर सहयोग करते हैं। परिवार के सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 102 क्विंटल धान की बिक्री कर परिवार को अच्छी आमदनी हुई थी। समय पर मिले भुगतान ने खेती को मजबूती देने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को भी स्थिर किया। इस समय खेतों में धान कटाई के कार्य जारी हैं और मंगली बाई अपने परिवार के साथ फसल का मूल्यांकन कर रही हैं। घर के आंगन में मिंजाई का काम चल रहा है और पूरे परिवार के चेहरों पर इस वर्ष की खरीदी को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। मंगली बाई ने बताया कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीद पाईं। साथ ही परिवार की दैनिक जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी उन्हें उम्मीद है कि धान खरीदी से बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान, और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन ने किसानों के बीच भरोसा और उत्साह बढ़ाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.