फरहाना भट्ट की टीम ने सलमान पर लगाया पक्षपात का आरोप, भाईजान के फैंस ने भी कायदे से भिगोकर मारा- ऐंठन नहीं गई

Updated on 10-11-2025 01:10 PM
'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के लिए यह वीकेंड काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें सलमान खान के गुस्से का सामना करना पड़ा। सलमान ने घर के अंदर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें फटकार लगाई। हालांकि, इस घटना के बाद ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया हुई, फरहाना की टीम और फैंस उनके बचाव में उतर आए और सलमान पर पक्षपात करने और उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया।

वीकेंड एपिसोड के दौरान, सलमान ने प्रणित मोरे के साथ तान्या मित्तल और फरहाना को कसकर डांट लगाई और उनकी सोच पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा, 'स्पिरिचुअल मोटिवेटर - इन्हें आध्यात्मिकता का 'अ' भी नहीं पता। शांति कार्यकर्ता - इन्हें शांति का 'श' भी नहीं पता। आपकी सोच का स्तर क्या है? एक आदमी बीमारी से ठीक होकर घर लौटता है और आप कहते हैं, 'उसे जश्न मनाने दो, एक और मूर्ख जुड़ गया।' उन्होंने टेलीविजन को नीचा दिखाने के लिए फरहाना की खिंचाई की।

फरहाना भट्ट की टीम का सलमान पर आरोप

बाद में, फरहाना की टीम और उनके सपोर्टर उनके बचाव में आगे आए और सलमान से सवाल किए। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर उनके फैंस के शेयर की गई कई स्टोरीज को रीपोस्ट किया और रियलिटी शो के मेकर्स की आलोचना की। उन्होंने मेकर्स पर गौरव खन्ना और अमल मलिक को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया।


फरहाना की टीम ने किया रिएक्ट

एक नोट में लिखा था, 'आज का बिग बॉस 19 एपिसोड सच में देखना मुश्किल था। सलमान खान ने टीवी पर फरहाना को पूरी तरह से अपमानित किया - हां हो सकता है उन्होंने कुछ गलत बातें कही हों और कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया हो, लेकिन जिस तरह से उनका इतना बेरहमी से अपमान किया गया, उसे यह सही नहीं ठहराता। किसी को सही करना एक बात है, लेकिन सबके सामने उसे नीचा दिखाना दूसरी बात है। और फराहना को ही हमेशा निशाना क्यों बनाया जाता है? ऐसे और भी बहुत से लोग हैं जिन्होंने इससे भी बुरा किया है, फिर भी उन्हें हर बार बख्श दिया जाता है।'

ये अनुचित और गलत है...

इसमें आगे लिखा था, 'अब यह अनुचित और एकतरफा लगने लगा है। हम यह नहीं कह रहे कि वह सही है, लेकिन आपके नेपो किड्स, बाकियों का क्या? मेकर्स फरहाना भट्ट को बुरी और बाकियों को अच्छी लाइट में दिखाना चाहते हैं।'


अमल मलिक को लेकर पक्षपात के आरोप

एक स्टोरी में उनकी टीम ने सलमान पर निशाना साधा और उन पर अमल मलिक के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया। नोट में लिखा था, 'जब एक महिला को नेशनल टेलीविजन पर अपमानित किया जा रहा था, तब आप चुप क्यों थे? आपने एक ऐसे पुरुष को, जिसने हर हद पार कर दी, चुप रहने को कहा, बच्चों की देखभाल की और एक PTM दिया। यह हर उस महिला के बारे में है जिसका अपमान किया गया और जिसे नजरअंदाज किया गया, जबकि आप जैसे लोग आंखें मूंद लेते हैं।'

सलमान के फैंस ने किया बचाव

लेकिन भाईजान के फैंस भी कम नहीं थे। उन्होंने फरहाना की टीम पर उल्टा पलटवार किया और कहा कि कैसे ऐसी लड़की और उन बातों को कोई बचाव कर सकता है। सलमान खान के पक्ष में भी कई सारे ट्वीट्स किए गए। कई लोगों ने ताना भी मारा कि 'रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.