फैंस बोले- एकदम फायर, चुनावी घमासान के बीच रिंकी और सचिव जी ने भी उड़ाया गर्दा

Updated on 11-06-2025 02:08 PM
'पंचायत 4' का हर कोई काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहा था, और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। ट्रेलर एकदम धांसू है और फैंस इसे देखते ही झूम उठे हैं। आखिर इस बार फुलेरा गांव में चुनाव में एक तरफ मंजू देवी हैं, तो दूसरी ओर बनराकस की बीवी। अब चुनाव कौन जीतेगा, कुर्सी किसे मिलेगी, यह तो बाद में पता चलेगा, पर फिलहाल फैंस 'पंचायत 4' का ट्रेलर देख खुशी ने नाच रहे हैं।

'पंचायत 4' का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब से लेकर X पर छा गया है। यूजर्स का कहना है कि मास्टरपीस आ गया है और अब तो पार्टी होगी। इस बार फुलेरा गांव में प्रधान और भूषण का गैंग चुनाव में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करता नजर आएगा, जिसकी झलक ट्रेलर में भी है।

'पंचायत 4' का ट्रेलर देख बोले फैंस- फायर सीरीज, गर्दा उड़ेगा

एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट लिखा है, 'पंचायत सीरीज नहीं, इमोशन है।' एक और कमेंट है, 'गर्दा उड़ा देगा सीजन 4, विस्फोट होगा स्क्रीन पर।' एक ने लिखा है, 'भईया एकदम फायर वेब सीरीज है।' एक ने लिखा है, 'इस बार भौकाल मचेगा।'

'पंचायत 4' की रिलीज डेट और कहां देखें

'पंचायत 4' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 24 जून से स्ट्रीम होगी। एक बार फिर सचिव जी, बनराकस, मंजू देवी, और प्रधान जी अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। फैंस को इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

'पंचायत 4' की कास्ट

इसमें जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, सुनीता रजवार, अशोक पाठक, पंकज झा और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार हैं। इस बार सीरीज में सचिव जी और रिंकी के बीच रोमांस और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.