'गदर 2' फेम अनिल शर्मा की नई फिल्म 'वनवास' का टीजर रिलीज देख फैंस भावुक, दिल चीर गया नाना पाटेकर का यह डायलॉग

Updated on 29-10-2024 12:37 PM
'गदर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अनिल शर्मा अब नई फिल्म 'वनवास' लेकर आए हैं, जिसका कुछ समय पहले ही ऐलान किया गया था। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा भी हैं। उत्कर्ष 'गदर' और 'गदर 2' में तारा सिंह के बेटे जीते के रोल में थे।

फिल्म की की रिलीज डेट भी सामने आई है। मेकर्स का कहना है कि कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो हमें अपनों के करीब ले जाती हैं। 'वनवास' की कहानी ऐसी ही है।

क्या है 'वनवास' के टीजर में?


'वनवास' के टीजर में नाना पाटेकर की एंट्री होती है। वह बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच चल रहे हैं। साथ में उनका वॉइसओवर है, जिसमें कह रहे हैं, 'पिता ही धर्म है, पिता ही ईश्वर। पिता ही परम तप है।' इसके बाद दिखाया जाता है कि नाना पाटेकर एक जगह भारी भीड़ के बीच फंस जाते हैं, और फिर आंखों में आंसू लिए एकटक उदासी से देखते रहते हैं।

'जब पैदा हुए तभी कूड़े में फेंक देता तो?'


सीन कट होता है और फिर उत्कर्ष शर्मा नजर आते हैं, जो हाथ जोड़े खड़े हैं। अगले सीन में नाना पाटेकर हैं, जो बेटे को सुना रहे हैं, 'पूरी जिंदगी दी बाप ने। डेढ़ बित्ते के थे, जब पैदा हुए। उसी वक्त फेंक देता कूड़े के ढेर में तो?

'वनवास' का टीजर देख यह बोले फैंस, 20 दिसंबर को होगी रिलीज


'वनवास' का टीजर फैंस का दिल छू गया है और वो इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'अनिल साहब इस बार कुछ हटकर लेकर आ रहे हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।' एक और कमेंट है, 'यार इमोशनल कर दिया।' फिल्म की रिलीज डेट की बात करें, तो यह 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.