फिल्म ‘आरआरआर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार

Updated on 21-02-2022 07:11 PM

मुंबई फिल्मआरआरआरका पफेंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड-19 केस के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। जिसने भी फिल्मआरआरआरका ट्रेलर देखा उसके दिल में इसे पर्दे पर देखने की लालसा जरूर जन्म लेगी। यूं तो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद करोड़ों लोगआरआरआरकी स्टार कास्ट की तारीफ कर चुके हैं लेकिन रणवीर सिंह ने अब जाकर इसे लीड एक्टर को सराहा है। हम साउथ के सुपरस्टार रामचरण के बारे में ही बात कर रहे हैं जिनकी पद्मावत फेम एक्टर ने जमकर तारीफ की है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नेआरआरआरकी जमकर तारीफ की है और इसमें रामचरण के एक्शन को देख वे अभिनेता की प्रशंसा के पुल बांध रहे हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम इंटरेक्शन में रणवीर सिंह ने बताया कि अभिनय की बात करें तो राम चरण एक कमाल के एक्टर हैं या कहें वे काफी इंप्रेसिव पर्सनेलिटी वाले स्टार हैं। ’83’ स्टार ने यह भी कहा कि राम चरण हैदराबाद के उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। ऐसे में अब लगता है कि रणवीर सिंहमगधीराके दिनों से ही राम चरण को फॉलो कर रहे हैं औरआरआरआरस्टार के बड़े फैन बन गए हैं।

बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि वह एसएस राजामौली के निर्देशन की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। साथ ही उन्हें इस फिल्म का सॉन्ग नाटू नाटू  भी काफी पसंद है।आरआरआरमें रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर, अजय देवगन , आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और श्रेया सरन भी हैं। ये फिल्म अगले महीने (25 मार्च) देश और दुनिया में रिलीज होगी।  ‘आरआरआर’  का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा 400 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.